फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha incident: In the case of fake recovery of weapons, the testimony of the investigator is complete

रामपुर तिराहा कांड: हथियारों की फर्जी बरामदगी के मामले में विवेचक की गवाही पूरी, सात अगस्त को अगली सुनवाई

Tue, 01 Aug 2023 07:49 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: Dimple Sirohi Updated Tue, 01 Aug 2023 07:49 PM IST
सार

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड में पीड़ितों से हथियारों की फर्जी बरामदगी के मामले में सीबीआई के विवेचक की गवाही पूरी हो गई है।

विज्ञापन
Rampur Tiraha incident: In the case of fake recovery of weapons, the testimony of the investigator is complete
रामपुर तिराहा कांड का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुजफ्फरनगर के रामपुर तिराहा कांड में पीडि़तों से हथियारों की फर्जी बरामदगी के मामले में सीबीआई के विवेचक की गवाही पूरी हो गई है। सिविल जज सीनियर डिवीजन मयंक जायसवाल की अदालत में सुनवाई हुई। अगली सुनवाई सात अगस्त को होगी।

विज्ञापन


उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता अनुराग वर्मा और अभियोजन अधिकारी अरविंद कुमार भाटी ने बताया कि सिविल जज सीनियर डिजीवल की अदालत में सीबीआई बनाम बृज किशोर की पत्रावली की सुनवाई हुई।
विज्ञापन


सीबीआई की जांच में सामने आया था कि पुलिस ने पीडि़तों पर फर्जी बरामदगी का केस दर्ज किया था। मंगलवार को इस मामले में अभियोजन पक्ष की ओर से गवाह पेश किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीबीआई के अधिवक्ता धारा सिंह मीना ने मुकदमे के विवचेक रहे यशपाल सिंह के बयान कराए। विवेचक की गवाही पूरी हो गई है। बचाव पक्ष की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेंद्र शर्मा ने गवाह से जिरह की।

अदालत ने अन्य गवाहों के साक्ष्य के लिए सात अगस्त की तिथि तय कर दी है। अधिवक्ता अनुराग वर्मा ने बताया मामले मे शामली के झिंझाना थाने के तत्कालीन इंस्पेक्टर रहे बृज किशोर सहित दो आरोपी है।

क्या था मामला
एक अक्तूबर, 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया था। पुलिस की फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने जांच की। अलग-अलग मामले की सुनवाई अदालत में चल रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed