फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha incident: CBI presented the facts of Rampur Tiraha incident in the court.

Muzaffarnagar News: देहरादून के लिए खास सीबीआई ने अदालत में रखे रामपुर तिराहा कांड के तथ्य

Sat, 16 Dec 2023 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 16 Dec 2023 12:51 AM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha incident: CBI presented the facts of Rampur Tiraha incident in the court.
- रामपुर तिराहा कांड : मिलाप सिंह की पत्रावली में हुई सुनवाई
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई के विशेष लोक अभियोजक ने अदालत में तथ्य रखे। घटना के विषय में बताया। अपर जिला जज एवं सत्र न्यायालय संख्या सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह ने अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तिथि तय की है।
शासकीय अधिवक्ता फौजदारी राजीव शर्मा, सहायक शासकीय अधिवक्ता फौजदारी परवेंद्र सिंह, उत्तराखंड संघर्ष समिति के अध्यक्ष अनुराग वर्मा, रजनीश चौहान ने बताया कि सीबीआई बनाम मिलाप सिंह की पत्रावली में विशेष लोक अभियोजक धारा सिंह मीणा ने सीबीआई की ओर से प्रकरण के विशेष तथ्य रखे। अदालत में सीबीआई का पक्ष रखते हुए पूरे घटनाक्रम के विषय में बताया। अगली सुनवाई के लिए 19 दिसंबर की तिथि तय की है।
विज्ञापन


यह था मामला
एक अक्तूबर 1994 को अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। देर रात रामपुर तिराहा पर पुलिस ने आंदोलनकारियों को रोकने का प्रयास किया। आंदोलनकारी नहीं माने तो पुलिसकर्मियों ने फायरिंग कर दी, जिसमें सात आंदोलनकारियों की मौत हो गई थी। सीबीआई ने मामले की जांच की और पुलिस पार्टी और अधिकारियों पर मुकदमे दर्ज कराए थे। गंभीर धाराओं के सेशल ट्रायल मुकदमों की सुनवाई के लिए हाईकोर्ट ने जिले के अपर सत्र न्यायाधीश कोर्ट नंबर सात के पीठासीन अधिकारी शक्ति सिंह को अधिकृत किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को दी श्रद्धांजलि
फोटो समाचार

मुजफ्फरनगर। चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति और उत्तराखंड जन मोर्चा गढ़वाल संघ के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने रामपुर तिराहा स्थित शहीद स्मारक पर पहुंचकर बैठक की। इस दौरान उन्होंने रामपुर तिराहा कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि दी। इसके बाद चिह्नित राज्य आंदोलनकारी समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह रावत ने अपना जन्मदिन भी शहीद स्मारक पर ही मनाया। इस मौके पर शहीद स्मारक के प्रभारी शुभम शर्मा, उत्तराखंड जन मोर्चा गढ़वाल संघ के अध्यक्ष दलवीर सिंह रावत, ओपी रतौडू, डॉ. त्रिवाणी भट्ट, एडवोकेट अनुराग वर्मा, रजनीश चौहान, अमित जैन, साजिद इलाही, शरद गुप्ता, रामकुमार कश्यप, मनोज कुमार, सुधीर वर्मा मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed