फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rampur Tiraha case: Hearing on the file

रामपुर तिराहा कांड : पत्रावली पर हुई सुनवाई

Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Aug 2024 04:41 AM IST
विज्ञापन
Rampur Tiraha case: Hearing on the file
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड में सीबीआई बनाम बृज किशोर और एसपी मिश्रा की पत्रावली पर सुनवाई हुई। बचाव पक्ष ने दूसरी पत्रावली के आरोपी को गवाह के तौर पर पेश किया। अगली सुनवाई 31 अगस्त को होगी। एक अक्तूबर, 1994 की रात अलग राज्य की मांग के लिए देहरादून से बसों में सवार होकर आंदोलनकारी दिल्ली के लिए निकले थे। इनमें महिला आंदोलनकारी भी शामिल थीं। रात करीब एक बजे रामपुर तिराहा पर बस रुकवा ली। आंदोलनकारियों पर मुकदमे दर्ज किए गए थे। उत्तराखंड संघर्ष समिति ने हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया। इसके बाद 25 जनवरी 1995 को सीबीआई ने पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमे दर्ज किए थे। सीबीआई बनाम ब्रजकिशोर एवं एसपी मिश्रा मामले की सुनवाई सिविल जज सीनियर डिवीजन देवेन्द्र फौजदार कर रहे हैं। ब्रजकिशोर मामले में आरोपी रहे अनिल कुमार को बचाव पक्ष ने एसपी मिश्रा मामले में गवाह के तौर पर पेश कराया, जिसके बाद उसका बयान हुआ। सीबीआई ने दस्तावेज पेश करने के लिए प्रार्थना पत्र दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed