{"_id":"48c6eafa994c7dd604078aa260d45303","slug":"rampur-s-youth-run-in-muzaffarnagar-studiam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भर्ती में दौड़े रामपुर के युवक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भर्ती में दौड़े रामपुर के युवक
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 24 Aug 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही थल सेना की भर्ती रैली में रविवार को रामपुर जिले के हजारों अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया। सेना के अधिकारियों ने भर्ती के लिए आए युवकों की गहनता से चेकिंग की और शारीरिक परीक्षाएं कराईं।
चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में शुक्रवार से थल सेना की भर्ती रैली चल रही है। रविवार को भर्ती में शामिल होने के लिए रामपुर के अभ्यर्थियों की भीड़ आई। तड़के तीन बजे सेना के अधिकारियों ने रामपुर के अभ्यर्थियों को स्पोर्ट्स स्टेडियम के भीतर लेना शुरू कर दिया। सुबह छह बजे से अभ्यर्थियों की शारीरिक परीक्षा शुरू हुई।
सोलह सौ मीटर की रेस अभ्यर्थियों से पांच मिनट बीस सेकेंड में कराई गई। बाद में अभ्यर्थियों की लंबाई, चेस्ट और वजन का चेक किया गया। उसके बाद अभ्यर्थियों से बीम और लांग जंप लगवाई गई।
विज्ञापन
सेना के अधिकारियों ने चेकिंग के दौरान कागज पूरे नहीं होने, रामपुर से अलग जिलों से आए अभ्यर्थियों के शरीर पर टेटू बना होने, प्रमाणपत्र पूरे नहीं होने आदि कमी वाले अभ्यर्थियों को भर्ती प्रक्रिया से बाहर निकाल दिया गया।
रविवार को सबसे कम आए अभ्यर्थी
पिछले तीन दिन से शहर में चल रही भर्ती के दौरान शुुरू के दो दिन गौतमबुद्ध नगर और अमरोहा से आने वाले युवकों की भारी भीड़ उमड़ी थी। रविवार को रामपुर से आने वाले अभ्यर्थियों की अभी तक की सबसे कम भीड़ रही। सुबह सवेरे तीन बजे से शुुुरू होकर दोपहर एक बजे तक चलने वाली भर्ती अभ्यर्थी कम होने के कारण सुबह दस बजे तक ही निपट गई।
सोमवार को अभ्यर्थियों की भारी भीड़ होने की उम्मीद
थल सेना की भर्ती रैली में सोमवार को पड़ोसी जनपद बागपत के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। रविवार दोपहर से ही बागपत के अभ्यर्थियों ने शहर में उपस्थिति दर्ज करानी शुरू कर दी थी। भर्ती रैली के चौथे दिन बागपत से अभ्यर्थियों की भारी भीड़ आने की उम्मीद सेना और प्रशासन को है। इसके लिए रविवार को प्रशासन ने भर्ती के लिए किए गए इंतजामों को गहनता से देखा। भर्ती स्थल की ओर जाने वाले मार्गों की बेरीकेडिंग को मजबूत किया गया, वहीं आसपास फोर्स को बढ़ाया गया है। शहर के होटल, धर्मशाला आदि में अभ्यर्थियों के ठहरने के स्थानों को भी प्रशासन ने देखा।
स्टेशन पर फोर्स देख रही है अभ्यर्थियों की व्यवस्था
चार दिन से शहर में चल रही थल सेना की भर्ती रैली के लिए रेलवे स्टेशन पर आने जाने वाले अभ्यर्थियों की भीड़ की व्यवस्था को देखने के लिए फोर्स को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। चार दिन से ट्रेनों में आ रही अभ्यर्थियों की भीड़ को स्टेशन से निकालने और बाद में वापस भेजने के लिए फोर्स को दिन रात मेहनत करनी पड़ रही है। आरपीएफ, जीआरपी और पीएसी मिलकर अभ्यर्थियों की व्यवस्था संभाल रही है। इस दौरान अभ्यर्थियों को भर्ती स्थल जाने वाले मार्ग को बताने आदि व्यवस्था को देखना पड़ रहा है।
आधे से भी कम रही अभ्यर्थियों की संख्या
मुजफ्फरनगर। स्पोर्ट्स स्टेडियम में चल रही थल सेना की भर्ती रैली के तीसरे दिन रामपुर शहर के अभ्यर्थियों की संख्या आधे से भी कम रही। गौतमबुद्धनगर और अमरोहा की भर्ती में सात से आठ हजार के बीच अभ्यर्थी आए थे। रविवार को रामपुर की भर्ती में कुल 3467 अभ्यर्थी सेना में भर्ती के लिए आए। कुल अभ्यर्थियों में से मात्र 278 का ही चयन हो पाया।
-26 को अलग से होगी सिख अभ्यर्थियों की भर्ती
जनपद के स्पोर्ट्स स्टेडियम में थल सेना की भर्ती चल रही है, जिसमें गौतमबुद्ध नगर, अमरोहा, रामपुर, बागपत, मुरादाबाद, शामली और मुजफ्फरनगर के अभ्यर्थियों की भर्ती होनी है। इन सात जिलों के साथ ही इस भर्ती रैली में सिख अभ्यर्थियों की भर्ती भी होनी है। इसके लिए अलग से व्यवस्था की गई है।
26 अगस्त को शामली की भर्ती के साथ सभी सातों जनपदों के सिख अभ्यर्थियों की भर्ती की जाएगी। इस दिन शामली और सातों जनपदों के सिख अभ्यर्थियों की भर्ती के कारण शहर में काफी भीड़ पहुंचने की उम्मीद है।