{"_id":"6464b5d69028a3cf6001fa86","slug":"ramlila-bhavan-seva-samiti-honored-meritorious-students-of-up-board-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-339-2023-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: रामलीला भवन सेवा समिति ने सम्मानित किए यूपी बोर्ड के मेधावी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: रामलीला भवन सेवा समिति ने सम्मानित किए यूपी बोर्ड के मेधावी
विज्ञापन
लाला जगदीश प्रसाद स्कूल में आयोजित किया गया कार्यक्रम
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेलनगर की ओर से हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर के विकल्प जैन, सभासद सीमा जैन, अर्जुन जैन, ट्रेनी आईएएस पिंकी जैन, अनिल ऐरन, राजेश बंसल, विपिन जैन, प्रोफेसर विभूति अग्रवाल और प्रबंध समिति के अध्यक्ष ललित माहेश्वरी, प्रबंधक देवेंद्र कुमार गर्ग ने संयुक्त रूप से मां शारदे के सम्मुख दीप प्रज्ज्वलन एवं पुष्पार्चन के साथ किया। प्रधानाचार्य हरिओम गणपति सहस्त्रबुद्धे ने अतिथियों का परिचय कराया। श्री आदर्श रामलीला भवन सेवा समिति पटेल नगर की ओर से बोर्ड परीक्षा के मेधावी छात्रों को नकद धनराशि एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जिला टॉपर शिवम पाल, वरीयता सूची में द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले अमन पाल, चतुर्थ स्थान प्राप्त अक्षय कुमार, आकाश वर्मा को 5100 रुपये की धनराशि से पुरस्कृत किया गया। हाईस्कूल के मेधावी समीर अली, शौर्य शर्मा, लक्ष्य रस्तोगी को 3100 रुपये की धनराशि प्रदान कर पुरस्कृत किया गया। इनके अतिरिक्त आर्यन रोहल, देव कुमार और नारायण पुंडीर को 2100 रुपये की धनराशि दी गई। कुल 80 छात्रों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
आदर्श रामलीला समिति के अध्यक्ष विकल्प जैन ने कहा कि छात्रों ने मेधा के बल पर समाज में अपने परिवार के साथ साथ विद्यालय का भी गौरव बढ़ाया है। अन्य छात्रों को भी इन छात्रों से प्रेरणा लेनी चाहिए। संचालन महेश कुमार ने किया।