फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramkumar Ragi wins All India Comedy Satire Competition

रामकुमार रागी ने अखिल भारतीय हास्य व्यंग प्रतियोगिता जीती

Tue, 05 May 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 05 May 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Ramkumar Ragi wins All India Comedy Satire Competition
भारतीय हास्य व्यंग प्रतियोगिता जीतने वाले रामकुमार रागी। - फोटो : KHATAULI
रामकुमार रागी ने अखिल भारतीय हास्य व्यंग प्रतियोगिता जीती
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, मोरना। हास्य व्यंग कवि रामकुमार रागी ने पिछले दो सप्ताह में राष्ट्रीय स्तर की लगातार दो प्रतियोगिताएं जीत कर साहित्यिक क्षेत्र में जनपद का नाम रोशन किया है। अभी पिछले हफ्ते ही उनको प्रेरणा परिवार के तत्वावधान में साहित्यिक एवं सामजिक संस्था पुवायां शाहजहांपुर से गजल श्री सम्मान से नवाजा गया था।

अब चार मई को प्रेरणा परिवार और साहित्य साधना मंच नरसुइया शाहजहांपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित ऑनलाइन अखिल भारतीय हास्य व्यंग प्रतियोगिता में विजेता के रूप में अपनी उपस्थित दर्ज कराई है। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश , छत्तीसगढ़ , राजस्थान , दिल्ली , उत्तराखंड सहित देश के प्रसिद्ध हास्य व्यंग कवियों की वीडियो क्लिप आमंत्रित की गई थी। जिसके निर्णायक मंडल में विभिन्न स्थानों के चार सुप्रसिद्ध व्यंग्यकारों को रखा गया था, जिन्हें प्रत्येक प्रतिभागी को अपने स्तर से अंक प्रदान करने थे। इस आयोजन में रामकुमार रागी 280 अंकों के साथ प्रथम स्थान पर रहे। साहित्य साधना मंच ने उनकी इस वीडियो को अपने यूट्यूब चैनल पर अपलोड करने के साथ ही प्रेरणा परिवार उनकी इस हास्य व्यंग रचना को अपनी राष्ट्रीय पत्रिका में स्थान देने का निर्णय लिया है। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेता डॉक्टर वीरपाल निर्वाल व क्षेत्र के इंटर कालेज के प्रधानाचार्य कैप्टन प्रवीण चौधरी, प्रबधक डाक्टर करण वीर सिंह, मास्टर कर्मवीर सिंह, पूर्व चेयरमैन मदन पाल, एमएस इंटर कालेज मोरना के प्रबधक आनंद कुमार, वेदवीर सिंह और समाजसेवी पंकज माहेश्वरी, डॉक्टर वीरपाल सहरावत ,रविन्द्र ककरौली सहित अनेक लोगों ने उन्हें बधाई दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed