फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Ramadan Patience Month, Patience Reward

रमजान सब्र का महीना, सब्र का इनाम जन्नत

Mon, 19 Apr 2021 11:25 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Apr 2021 11:25 PM IST
विज्ञापन
Ramadan Patience Month, Patience Reward
रमजान सब्र का महीना, सब्र का इनाम जन्नत
विज्ञापन

देेवबंद। मदरसा जामिया तुश शेख हुसैन अहमद अल मदनी के मोहतमिम मौलाना मुजम्मिल अली ने कहा कि रमजान के महीने में अल्लाह अपने बंदों के गुनाहों को माफ कर उन्हें दोजख से आजादी का परवाना अता करता है। रमजान सब्र का महीना है और सब्र का इनाम जन्नत है।
मौलाना मुजम्मिल अली ने बताया कि सब्र का रमजान से गहरा ताल्लुक है। रोजे की हालत में इंसान खाने-पीने और जिस्मानी ख्वाहिशात से रुकता है। इस मुबारक महीने में हम गरीब, असहाय और जरूरतमंदों का भी खयाल रखें और सदका व खैरात से उनकी मदद करें। हजरत मोहम्मद साहब ने फरमाया कि जब रमजानुल मुबारक की पहली रात आती है तो अल्लाह तआला आसमान-ए-दुनिया पर तशरीफ लाते हैं और फरिश्तों के जरिये एलान करते हैं कि है कोई माफी मांगने वाला, जिसको मैं माफ कर दूं, है कोई औलाद की तमन्ना करने वाला जिसे मैं औलाद की नेअमत अता कर दूं, है कोई बीमारी से शिफा मांगने वाला जिसे मैं बीमारी से छुटकारा दे दूं। यह एलान सुबह तक होता रहता है। कितने कीमती, मुबारक हैं ये लम्हे कि देने वाला खुद आवाज लगा रहा है।
विज्ञापन

मौलाना मुजम्मिल ने कहा कि रोजा ऐसी इबादत है जो रूहानी और जिस्मानी एतबार से इंसान के लिए फायदेमंद है। रोजा व्यवहार, इंसाफ, इंसानियत, हमदर्दी व गमख्वारी का सबक देता है। रोजे से तकवा हासिल होता है, दिल को सुकून मिलता है। रोजे में भूखा रहने से इंसान के उन अंगों में सुस्ती पैदा हो जाती है, जो गुनाह की ओर ले जाते है। जब इंसान भूख बर्दाश्त करता है तो उसके दिल में गरीबों और भूखों के लिए हमदर्दी पैदी होती है। अल्लाह ने रमजान का रोजा फर्ज किया, ताकि उसके बंदे नेक बनें और उनके दिल में गरीबों की भलाई का जज्बा पैदा हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed