{"_id":"676859fa106c0e21b80de896","slug":"rally-taken-out-against-waqf-board-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-136465-2024-12-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: वक्फ बोर्ड के विरोध में रैली निकाली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: वक्फ बोर्ड के विरोध में रैली निकाली
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार, रोजगार, बेरोजगारी भत्ता और वक्फ बोर्ड को भंग किए जाने की मांग को लेकर क्रांति सेना के कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। टाउनहॉल से शिव चौक तक जन आक्रोश रैली निकाली गई। सनातन बोर्ड बनाने की मांग रखी।
रविवार को पहले कार्यकर्ता टाउनहॉल पहुंचे। यहां सभा में क्रांति सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ललित मोहन शर्मा ने कहा कि बांग्लादेश की सरकार कट्टरपंथियों को संरक्षण दे रही है। अत्याचार पर भारत सरकार मौन धारण किए हुए है। भारत सरकार को तत्काल हस्तक्षेप करते हुए बांग्लादेश में हिन्दुओं की रक्षा करनी चाहिए। देश में रह रहे बांग्लादेशी कट्टरपंथी मुसलमानों को तत्काल निकाला जाना चाहिए।
राष्ट्रीय महासचिव संजीव शंकर महाराज ने कहा कि जिस प्रकार हिंदू जनसंख्या नियंत्रण को लागू किया जा रहा हैं, उसी प्रकार मुस्लिम जनसंख्या नियंत्रण भी लागू हो। मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने सभी हिंदुओं से संगठित होने की अपील की। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष पूनम चौधरी ने बताया कि टाउनहॉल से मालवीय चौक, अंसारी रोड, नावल्टी चौराहा, रुड़की रोड से होे हुए जन आक्रोश रैली निकाली गई। शिव चौक पर सिटी मजिस्ट्रेट विकास कश्यप को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आनंद प्रकाश गोयल, योगी अनिल नाथ, मुकेश त्यागी, देवेंद्र चौहान, पूनम चौधरी, अंजू त्यागी, संतोष देवी, अलका शर्मा, मधु तायल, मानसी चौधरी शामिल रहे।र