{"_id":"e726c771ebbef221c0e17513a86bdae0","slug":"raleigh-farmers-complaints-missing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों के रैले में शिकायतें गुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों के रैले में शिकायतें गुम
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Thu, 14 Jan 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। डीएम ऑफिस पर भाकियू का पांचवें दिन भी कब्जा रहा। किसान भोजन बनाने से लेकर पशु बांधने तक का काम डीएम ऑफिस पर ही कर रहे हैं। पांच दिन से डीएम भी अपने ऑफिस से गायब हैं, जिससे किसानों के हौसले बुलंद हैं। भाकियू नेताओं ने चेतावनी दी कि अफसरों ने उनकी समस्या का निदान नहीं कराया तो वह रेल रोकने से पीछे नहीं हटेंगे। प्रशासन मामले को हल्के में न ले। वहीं, अपनी समस्याओं को लेकर कलक्ट्रेट आने वाले फरियादियों को पिछले पांच दिन से निराश लौटना पड़ रहा है।
भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत ने कहा कि जिला प्रशासन किसानों की समस्याओं को लेकर गंभीर नहीं है। जिले का कोई भी बड़ा अधिकारी उनकी समस्या पूछने नहीं आया है। अफसर किसानों को इतने हल्के में न ले। शासन-प्रशासन ने समस्याओं का निराकरण नहीं किया, तो आंदोलन को आगे बढ़ाया जाएगा। प्रवक्ता धर्मेंद्र मलिक ने कहा कि भाकियू अध्यक्ष राकेश टिकैत से अनुमति लेकर रेल मार्ग जाम किया जाएगा।
जब तक गन्ना मूल्य की घोषणा और बकाया भुगतान की मांग पूरी नहीं होती, तब तक आंदोलन लगातार जारी रहेगा। किसानों ने पांचवें दिन भी अपना भोजन कलक्ट्रेट में ही बनाया। अपने पशुओं को बांधने के साथ पूरी कचहरी में ट्रैक्टर खड़े करके रखे। डीएम ऑफिस पर न्याय के लिए गुहार लगाने वाली जनता को पांच दिन से डीएम नहीं मिल रहे हैं। डीएम ऑफिस पर किसानों का डेरा है। रागनियों का दौर चल रहा है।