फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakshabandhan today, roadways increased their trips, employees' leave stopped

Muzaffarnagar News: रक्षाबंधन आज, रोडवेज के बढ़ाए फेरे, कर्मचारियों का अवकाश बंद

Mon, 19 Aug 2024 12:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Mon, 19 Aug 2024 12:26 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan today, roadways increased their trips, employees' leave stopped
मुजफ्फरनगर/खतौली। रक्षाबंधन पर्व आज मनाया जाएगा। शासन के आदेश पर आज आधी रात तक बहनें जिले की 325 रोडवेज बस में मुफ्त यात्रा करेंगी। उन्हें शून्य किराए वाला टिकट दिया जाएगा। इसके लिए जिला परिवहन निगम ने पूरी तैयारी की है। बसों के दो-दो फेरे बढ़ाए हैं। बहनों की परेशानियों के मद्देनजर एवं व्यवस्था बनाने के लिए रोडवेज अड्डों पर कर्मचारियों की डयूटी लगाई गई है। बसों के चालकों परिचालकों के अवकाश बंद किया है।
विज्ञापन

परिवहन निगम के मुजफ्फरनगर डिपो से 211 व खतौली डिपो से 114 रोडवेज की बसें दिल्ली, हरिद्वार, ऋषिकेश, देहरादून, आगरा, बरेली, हल्द्वानी, ऐटा, अलीगढ, बुढाना, कैराना, शामली, सरधना, कोटद्वार, सहारनपुर आदि स्थानों के लिए प्रतिदिन संचालित होती है। रक्षाबंधन पर्व पर पिछले सालों की तरह इस बार भी शासन ने बहनों को मुफ्त यात्रा की सुविधा दी है। जो रविवार की आधी रात बारह बजे से शुरू होकर सोमवार रात बाहर बजे तक मिलेगी।
विज्ञापन


परिवहन निगम अधिकारियों ने बसों में बहनों की भीड़ होने को ध्यान में रखते हुए व्यवस्था बनाई है। मुजफ्फरनगर डिपो के एआरएम प्रभात कुमार सिन्हा ने बताया कि बसों के चालकों परिचालकों के अवकाश बंद किया है। सभी बसों को आनरोड करने के आदेश दिए हैं। बस अड्डे पर कर्मचारियों की डयूटी भी लगाई है ताकि बहनों को परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन


खतौली डिपो के एआरएम राकेश कुमार ने बताया कि महिलाओं को शून्य किराए का टिकट दिया जाएगा। उन्होंने दिल्ली आइएसबीटी बस अड्डे पर भी बहनों की सुविधा को देखते हुए चार रोडवेज कर्मियों की डयूटी लगाई गई है। उन्होंने बताया कि रविवार से एक सितंबर तक रोडवेज के चालक एवं परिचालकों के लिए 15 दिन के लिए प्रोत्साहन योजना शुरु की गई है। उन्हें प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत नकद धनराशि दी जाएगी। सभी बसों के दो दो फेरे भी बढ़ाए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed