फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakshabandhan: Sisters tie Raksha Sutra on brother's wrist

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - बहनों ने भाई की कलाई पर बांधा रक्षा सूत्र

Fri, 01 Sep 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 01 Sep 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Sisters tie Raksha Sutra on brother's wrist
फोटो समाचार
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जिलेभर में रक्षाबंधन हर्षोल्लास से मनाया गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा। भाइयों ने बहनों को उपहार दिए। शहर में बस अड्डों और रेलवे स्टेशन पर भीड़ रही।
बृहस्पतिवार को त्योहार मनाया गया। बहनों ने अपने भाइयों के घर पहुंचकर राखी बांधी। सुबह से ही त्योहार का उत्साह रहा। मिठाई और उपहार की दुकानों पर भीड़ रही। उधर, शहर में रोडवेज बस स्टैंड के अलावा, भोपा बस स्टैंड, सहारनपुर बस स्टैंड, अस्पताल चौक, शामली अड्डा, महावीर चौक सहित अन्य बस अड्डों पर आने-जाने वाले लोगों की अधिक भीड़ रही।
विज्ञापन


महिला यात्रियों को फूल देकर किया स्वागत

रोडवेज बसों में मुफ्त सफर कर रक्षाबंधन का त्योहार मनाने के लिए आने-जाने वाली महिलाओं का स्वागत किया गया। मुजफ्फरनगर रोडवेज की वरिष्ठ केंद्र प्रभारी पूनम तोमर ने महिलाओं से हालचाल जाना और यात्रा के दौरान किसी तरह की परेशानी के बारे में भी पूछा। इसी के साथ महिलाओं को फूल भेंट कर उनका स्वागत किया और मंगलयात्रा की शुभकामनाएं भी दीं। उन्होंने कहा कि सीएम योगी के आदेश पर महिलाओं को रोडवेज में मुफ्त में सफर कराया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डग्गामार वाहन चालकों की रही चांदी
विभिन्न मार्गोें पर बसों की संख्या कम रही। ऐसे में डग्गामार वाहनों की चांदी रही। आठ या दस सीटर वाहन में 15-15 यात्रियों को बैठाया गया, इसके अलावा वाहन के पीछे लटककर यात्रियों ने सफर किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed