{"_id":"647dcaa8b8b65204150a9661","slug":"rakesh-tikait-said-that-government-has-talks-with-the-wrestlers-and-now-will-not-travel-on-june-9-for-delhi-2023-06-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: राकेश टिकैत बोले- सरकार से पहलवानों की बातचीत शुरू, नौ जून को नहीं करेंगे कूच, कार्यक्रम स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: राकेश टिकैत बोले- सरकार से पहलवानों की बातचीत शुरू, नौ जून को नहीं करेंगे कूच, कार्यक्रम स्थगित
Mon, 05 Jun 2023 05:15 PM IST
कपिल kapil
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Published by: कपिल kapil
Updated Mon, 05 Jun 2023 05:15 PM IST
सार
Muzaffarnagar News : राकेश टिकैत ने कहा कि पहलवानों ने ताकत दिखाई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने पहलवानों से बातचीत शुरू कर दी है। अब नौ जून को कूच नहीं करेंगे।
विज्ञापन
राकेश टिकैत।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सरकार ने पहलवानों की बातचीत शुरू की है। कहा कि खिलाड़ियों ने ताकत दिखाई है, जिसका असर देखने को मिला है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि आंदोलन अभी जारी है। गृह मंत्रालय से पहलवानों की बातचीत शुरू हुई है। सोरम और कुरुक्षेत्र की पंचायत में भी बातचीत करने की बात कही गई थी। वहीं, मुंडलाना में बजरंग पूनिया ने कहा था कि अभी आगे का निर्णय नहीं लेना है, जब पहलवान कोई बैठक बुलाएंगे या कोई निर्णय लेंगे तो हम सभी एकत्र होंगे। ऐसे में पहलवानों को दिल्ली ले जाने का नौ जून का कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें: Meerut: हाईकोर्ट से डॉक्टर के पक्ष में आया फैसला, पुलिस बल के साथ पहुंची मेडा की टीम, जमीन पर दिलवाया कब्जा
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि गांव और देहात में तैयारी रखें। खिलाड़ियों ने बहुत मेहनत से आंदोलन चलाया। पहलवान जो भी निर्णय करेंगे, उसके बाद भविष्य की रणनीति तय की जाएगी।
यह भी पढ़ें: Meerut: वसूली की ऐसी निंजा टेक्निक नहीं देखी होगी, 80 की स्पीड में दौड़ रहे ट्रकों से रुपये ले रही पुलिस