Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   FIR registered against 14 individuals in connection with a clash and stone-pelting incident between two groups; two arrested.

Muzaffarnagar News: दो पक्षों में मारपीट पथराव मामले में 14 के विरुद्ध प्राथमिकी, दो गिरफ्तार

Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
FIR registered against 14 individuals in connection with a clash and stone-pelting incident between two groups; two arrested.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मीरापुर। कैथोड़ा में पंचायत चुनाव को लेकर प्रत्याशी का पम्फलेट वॉहट्सएप स्टेटस पर लगाने को लेकर दो पक्षों में विवाद के मामले में पुलिस ने मामले में 14 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर ली है। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है।
कैथोड़ा निवासी शहजाद ने पंचायत चुनाव के प्रत्याशी का पम्फलेट अपने वॉहट्सएप स्टेटस पर लगाया था। इस पर गांव के ही फरमान ने टिप्पणी कर दी थी। इसी बात को लेकर नौ नवंबर की रात शहजाद और फरमान पक्ष के बीच कहासुनी हो गई थी। 10 नवंबर को दोनों पक्षों के लोग आपसी समझौते के लिए बाबू लियाकत के घेर में एकत्र हुए थे लेकिन बातचीत के दौरान फिर से विवाद बढ़ गया।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक जितेंद्र सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे तो दोनों पक्षों के लोग लाठी-डंडे,सरिया और ईंट-पत्थर लेकर एक-दूसरे पर हमला कर रहे थे। पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझाकर शांत कराने का प्रयास किया। आरोप है कि दोनों पक्षों के लोगों ने एकराय होकर पुलिस टीम के साथ गाली-गलौज करते हुए उन पर भी हमला कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस के पहुंचने पर आरोपी मौके से फरार हो गए थे। पुलिस ने शहजाद,सद्दाम व सरफराज, जैद, फैज, अकदस, फरमान,सलमान,नौमान, शम्मी, काला, इकराम, बिलाल, आदिल समेत अन्य लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। विवेचक थाना प्रभारी इंद्रजीत सिंह ने बताया कि दोनों पक्षों के कुल 14 आरोपियों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है।
पुलिस ने बिलाल और आदिल को गिरफ्तार कर उनका चालान कर दिया है,जबकि शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम गठित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed