Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   CBSE: Class 12 practical examinations to begin from January 1

सीबीएसई : एक जनवरी से शुरू होंगी 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं

Wed, 11 Nov 2026 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 11 Nov 2026 11:56 PM IST
विज्ञापन
CBSE: Class 12 practical examinations to begin from January 1
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) से संबद्ध जिले के विद्यालयों में कक्षा 10वीं और 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक जनवरी 2027 से शुरू होंगी। इसके साथ ही प्रोजेक्ट वर्क और आंतरिक मूल्यांकन की प्रक्रिया भी पूरी कराई जाएगी। बोर्ड ने सत्र 2026-27 की परीक्षाओं के लिए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। नियमित सत्र वाले विद्यालयों में 13 फरवरी तक प्रयोगात्मक परीक्षाएं और आंतरिक मूल्यांकन कराया जाएगा।

प्रधानाचार्या मीनाक्षी मित्तल ने बताया कि बोर्ड की ओर से परीक्षा की पारदर्शिता और निष्पक्षता बनाए रखने के लिए स्कूलों को निर्धारित मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। कक्षा 12वीं की प्रयोगात्मक परीक्षाएं बोर्ड की ओर से नियुक्त बाह्य परीक्षकों की मौजूदगी में कराई जाएंगी।
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान विद्यार्थियों, आंतरिक और बाह्य परीक्षकों तथा पर्यवेक्षक की उपस्थिति वाली जियो टैग और टाइम टैग फोटो बोर्ड के पोर्टल पर अपलोड करनी होगी। विद्यार्थियों की संख्या 30 से अधिक होने पर प्रयोगात्मक परीक्षाएं अलग-अलग बैच में कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कक्षा 10वीं का आंतरिक मूल्यांकन विद्यालय स्तर पर होगा। अंक पोर्टल पर अपलोड करते समय विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed