फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rakesh Tikait said in panchayat, will the country honor be saved if the medals are auctioned

UP: राकेश टिकैत बोले- मेडल नीलाम हुए तो क्या देश की इज्जत बच जाएगी, कहा- योद्धा की कोई बिरादरी नहीं होती

Thu, 01 Jun 2023 09:11 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 01 Jun 2023 09:11 PM IST
सार

Muzaffarnagar News : पंचायत में राकेश टिकैत ने कहा कि मेडल नीलाम हुए तो क्या देश की इज्जत बच जाएगी। साथ ही उन्होंने यह भी कहा, योद्धा की कोई बिरादरी नहीं होती।

विज्ञापन
Rakesh Tikait said in panchayat, will the country honor be saved if the medals are auctioned
राकेश टिकैत। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि खिलाड़ियों की लड़ाई अब समाज लड़ेगा। राष्ट्र के लिए कार्य करने वालों की जाति तिरंगा होती है। खिलाड़ियों के लिए इंटरनेशनल फेडरेशन में जाएंगे। अगर मेडल नीलाम हुए तो क्या देश की इज्जत बच जाएगी। सर्वखाप पंचायत और लड़कियां हारेंगी नहीं। अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

विज्ञापन


मुजफ्फरनगर में सोरम के वैदिक कन्या इंटर कॉलेज में आयोजित सर्वखाप सर्वजातीय पंचायत में भाकियू प्रवक्ता ने कहा कि अगर आरोपियों के समर्थन में कोई रैली निकाली जाएगी तो पहलवानों के समर्थन में ट्रैक्टर तैयार हैं। संत महात्मा भी हमारे साथ हैं। सरकार पर आरोप लगाया कि पहले लोगों को धर्म और अब जातियों के आधार पर बांटने का काम किया जा रहा है। गुर्जर और ठाकुर समाज को बांटने की कोशिश हो रही है। योद्धा की कोई बिरादरी नहीं होती।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: चौधराहट की ताकत का इम्तिहान: कुरुक्षेत्र के फैसले पर टिकीं निगाहें, पहलवानों को लेकर टिकैत ने दिया बड़ा बयान
विज्ञापन
विज्ञापन


कहा कि सवाल यह है कि पॉस्को जिस पर लगती है, उसकी गिरफ्तारी पहले होती है या जांच। क्या सरकार अब देश के कानून में संशोधन करेगी। सरकार कानून बनाए कि पहले जांच होगी और फिर गिरफ्तारी तो हम पहलवानों से भी बात करेंगे। खिलाड़ी कोई आंदोलनकारी नहीं है। पुलिस के व्यवहार से हताश हैं, हताश होने की जरूरत नहीं है। न्याय नहीं मिलता तो पूरे देश में जाएंगे। संत महात्मा भी अन्याय के खिलाफ हैं। हम हर समाज और खाप की बैठक करेंगे।

यह भी पढ़ें: BKU: 'पहलवानों की जाति तिरंगा, इन्हें बांटा ना जाए', पंचायत में फैसला सुरक्षित, पर टिकैत ने बताया आगे का प्लान

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed