UP: राकेश टिकैत का एलान, अंडरपास बनने तक नहीं होने देंगे पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण
Muzaffarnagar News : चौधरी राकेश टिकैत ने बड़ा एलान किया है। टिकैत ने कहा कि अंडरपास बनने तक पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण नहीं होने देंगे।
विस्तार
भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने कहा कि सिखेड़ा बाईपास पर अंडरपास बनने तक पानीपत-खटीमा हाईवे का निर्माण कार्य नहीं होने देंगे। अधिकारी लंबे आंदोलन की घुट्टी पीने के बाद ही मानते हैं। जब तक सिखेड़ा बाईपास पर अंडरपास नहीं बन जाता, तब तक काम रुका रहेगा।
सिखेड़ा बाईपास पर चल रहे धरने प्रदर्शन में भाकियू प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत शामिल हुए। उन्होंने कहा कि किसानों की अंडरपास की मांग ठीक है। खेतों में जाने वाला कोई भी रास्ता बंद नहीं होने दिया जाएगा। बगैर लंबे आंदोलन की घुट्टी लिए अधिकारी नहीं मानने वाले। जब तक अंडरपास नहीं बनेगा, सिखेड़ा बाईपास का कार्य रुका रहेगा। भाकियू जिलाध्यक्ष योगेश शर्मा ने कहा कि अंडरपास बनने तक किसानों का धरना खत्म नहीं होगा।
अधिकारी पहुंचे, समाधान नहीं निकला
धरनास्थल पर पहुंचे जानसठ एसडीएम अभिषेक कुमार, हाईवे निर्माण कंपनी के मैनेजर व ब्रिज इंजीनियर के सामने किसानों ने अंडरपास, सरकारी नाली व अटके मुआवजे की समस्या को रखा। अधिकारियों ने उनकी मांगों व समस्याओं को एनएचएआई को भेजने की बात कही।
यह भी पढ़ें: ठंड से छूटी कंपकंपी: कोहरे ने किया परेशान, धूप के नहीं हो रहे दर्शन, पांच डिग्री पहुंचा तापमान
कंपनी के मैनेजर ने बताया कि दो किलोमीटर में पहले ही चार अंडरपास बन रहे हैं। पांचवां अंडरपास नहीं बनाया जा सकता है। इस पर चौधरी राकेश टिकैत ने अधिकारियों को तीन अंडरपास बंद करने की बात कही।
यह भी पढ़ें: Baghpat: मासूम शौर्य के अंतिम संस्कार में उमड़ा पूरा गांव, छह दिन बाद खेत में दबा मिला था शव
किसानों ने कहा, एक चक्कर लगाकर दिखाएं अधिकारी
सतेंद्र व अनार सिंह ने अधिकारियों से हाईवे का एक चक्कर लगाने की बात कही। किसानों का कहना था कि अंडरपास के बिना परेशानी होगी। किसानों का रोज का आवागमन रहता है। उन्होंने एडीजी को ज्ञापन सौंपकर इस मामले की विस्तार से जांच कराकर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।