फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raju Ahlawat, who was district president for seven years, left BKU, joined BJP

सात साल जिलाध्यक्ष रहे राजू अहलावत ने भाकियू छोड़ी, भाजपा में शामिल हुए

Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Raju Ahlawat, who was district president for seven years, left BKU, joined BJP
लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करते पूर्व भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। जिले में भाकियू का स्तंभ कहे जाने वाले सात साल तक संगठन के जिलाध्यक्ष रहे राजू अहलावत भाजपा में शामिल हो गए हैं। किसान आंदोलन के बीच उनके निर्णय से भाकियू को बड़ा झटका लगा है। राजू अहलावत वर्तमान में सहारनपुर मंडल के महासचिव और उत्तराखंड के प्रभारी थे।
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन के जिले के मजबूत नेता पूर्व जिलाध्यक्ष राजू अहलावत भैंसी ने लखनऊ में भाजपा का दामन थाम लिया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। इसी बीच समारोह में बसपा, कांग्रेस, सपा और लोकदल के नेताओं प्रदेश के कई नेताओं ने भाजपा का दामन थामा है। भारतीय किसान यूनियन के सहारनपुर मंडल महासचिव एवं उत्तराखंड राज्य प्रभारी राजू अहलावत ने कहा कि किसान हितों के लिए वह भाजपा में आए हैं। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने राजू अहलावत को पटका पहनाकर स्वागत किया।
विज्ञापन

राजू अहलावत वेस्ट यूपी मेें एक बड़े किसान नेता के रूप में अपनी पहचान बना चुके हैं। वह सात साल तक भाकियू के मुजफ्फरनगर इकाई के अध्यक्ष रहे और उनके नेतृत्व में किसानों के हितों को लेकर कई बड़े आंदोलन यहां हुए। किसान आंदोलन में भी राजू अहलावत भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता राकेश टिकैत के साथ जुटे नजर आते रहे हैं। जनपद में 26 सितंबर को आयोजित भारत बंद में भी राजू अहलावत ने हाईवे पर चक्का जाम कर सरकार के खिलाफ आवाज बुलंद की थी। इससे पहले संयुक्त किसान मोर्चा की पांच सितंबर को मुजफ्फरनगर में आयोजित किसान महापंचायत को सफल बनाने में भी उनकी अहम भूमिका रही। अब उनका अचानक ही अराजनैतिक से राजनीतिक हो जाने का निर्णय सभी को चौंका रहा है। राजू अहलावत का यूनियन छोड़कर जाना किसान संगठन के लिए भी झटका माना जा रहा है। इससे पहले तहसील सदर अध्यक्ष जिला पंचायत सदस्य पति विकास शर्मा ने भी भाकियू से इस्तीफा दे दिया है। वह भी 15 अक्तूबर को चरथावल में बड़ी पंचायत कर नये संगठन से जुड़ने की घोषणा कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed