फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rajnath ki suraksha ke liye raily sthal badla

गृहमंत्री राजनाथ की सुरक्षा को लेकर रैली स्थल बदला

Sun, 05 Feb 2017 10:49 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 05 Feb 2017 10:49 PM IST
विज्ञापन
rajnath ki suraksha ke liye raily sthal badla
रोनी हरजीपुर में राजनाथ की प्रस्तावित रैली स्थल का मुआयना करती पुलिस। - फोटो : अमर उजाला
चरथावल (मुजफ्फरनगर)। केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह की सात फरवरी को होने वाली प्रस्तावित रैली स्थल पर सुरक्षा को लेकर रविवार को पूरे दिन भाजपा नेताओं, खुफिया विभाग और पुलिस प्रशासन को मशक्कत करनी पड़ी। देर शाम प्रस्तावित रैली स्थल पर खुफिया विभाग के ऐतराज के बाद बिरालसी में दयानंद इंटर कॉलेज मैदान में होना तय किया गया है।       
विज्ञापन


क्षेत्र में केंद्रीय मंत्री राजनाथ सिंह की रैली का कार्यक्रम जिला मुख्यालय पर आ गया है। उनकी सुरक्षा के मद्देनजर एलआईयू के निरीक्षक धर्मेंद्र चौहान, आईबी इंस्पेक्टर राजेश जोशी और थाना प्रभारी संजीव शर्मा ने रोनी हरजीपुर में प्रस्तावित रैली स्थल का मुआयना किया।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं और लोनिवि के अफसरों ने बिरालसी मार्ग पर जिस स्थान का चयन किया था। गन्ने के खाली खेत में दलदल और रैली स्थल से सटे ईख के खेत देखकर खुफिया विभाग ने वहां कार्यक्रम कराने से हाथ खड़े कर दिए। काफी देर तक विधान सभा सह प्रभारी सुशील त्यागी ने अफसरों उक्त स्थल पर अनापत्ति देने से साफ इंकार कर दिया। उसके बाद मौके पर रैली के संयोजक अक्षय पुंडीर, विजेंद्र पाल और मंडल प्रभारी प्रवीण राणा पहुंच गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


रोनी हरजीपुर में रैली कराने को लेकर उनकी पुलिस से काफी देर तक जद्दोजहद हुई। बघरा और चरथावल क्षेत्र से लोगों के लिए रोनी हरजीपुर का केंद्र बेहतर माना जाता है। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ सजीव बालियान से मोबाइल फोन पर बातचीत की गई, लेकिन प्रोटोकॉल के अनुरूप गृहमंत्री की पुख्ता सुरक्षा बंदोबस्त की कमी के चलते खुफिया विभाग ने प्रस्तावित रैली स्थल पर विराम लगा दिया। थाना प्रभारी निरीक्षक संजीव शर्मा ने बताया कि देर शाम खुफिया विभाग और भाजपा नेताओं के साथ मशविरे के बाद बिरालसी इंटर कॉलेज के मैदान में रैली कराने पर सहमति बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed