फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rajguru in Scout and Mother Teresa Toli I in Guide

स्काउट में राजगुरू और गाइड में मदर टरेसा टोली प्रथम

Fri, 06 Dec 2019 12:18 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Dec 2019 12:18 AM IST
विज्ञापन
Rajguru in Scout and Mother Teresa Toli I in Guide
स्काउट शिविर में ताली बजाने का प्रदर्शन करते बच्चे - फोटो : DEVBAND
स्काउट में राजगुरु और गाइड में मदर टेरेसा टोली प्रथम
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। आदर्श इंटर कॉलेज तलहेड़ी बुजुर्ग में चार दिवसीय स्काउट गाइड शिविर का बृहस्पतिवार को समापन हो गया। जिसमें छात्रों ने स्काउट गाइड की विभिन्न विधाओं का प्रशिक्षण लिया। स्कूल प्रबंधन की ओर से स्काउट गाइड की टोलियों को सम्मानित भी किया गया।

स्काउट कमिश्नर डा. अनिल भारद्वाज ने छात्रों को मीनार बनाना, गांठें बंधन, प्राथमिक चिकित्सा, बायां हाथ मिलाना आदि क्रियाओं का प्रशिक्षण दिया गया। स्काउट में अभिमन्यु चौधरी की राजगुरु टोली नंबर-7 प्रथम, सौरभ कुमार की शहीद भगत सिंह टोली नंबर-3 द्वितीय एवं देव त्यागी की सरदार वल्लभ भाई पटेल टोली नंबर-5 तृतीय जबकि गाइड में संजना सैनी की मदर टेरेसा टोली नंबर-3 प्रथम, खुशी की सन फ्लावर टोली नंबर 11 द्वितीय तथा पलक की किरण बेदी टोली नंबर 8 तृतीय रही। स्काउट में बेस्ट अनुशासन का एवार्ड अभिषेक चौधरी जबकि गाइड में साहिबा को दिया गया। रंगोली में शिवानी, मुस्कान, साहिबा, सृष्टि, आकांक्षा, स्वाति, फूल मिर्जा, ईशु व शीतल ने अपना योगदान दिया। मुख्य अतिथि डा. सुशील पुंडीर जी ने स्काउट गाइड को प्रशिक्षण का अनुसरण करने पर बल दिया। विशिष्ट अतिथि डा. अनूप सिंह ने छात्रों को बुजुर्गों के संपर्क में कुछ समय बिताने की शिक्षा दी। उनका कहना है कि इससे बच्चों को ज्ञान प्राप्त होता है। संस्थापक श्री शीशपाल सिंह जी ने कहा कि अनुशासन जीवन में बहुत जरूरी है। छात्रों को इसका सदैव अनुसरण करना चाहिए। इस मौके पर देवेंद्र वत्स, बिजेंद्र दीक्षित, जगपाल दत्त, मुकेश त्यागी, देवेंद्र धवलहार, अनिल शर्मा, रविंद्र त्यागी, भोपाल सिंह, विनोद सैनी, राजेंद्र सिंह, सुमन, बबली शर्मा और हिमांशु चौधरी आदि मौजूद रहे।

आदर्श इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में टोली बनाते छात्र

आदर्श इंटर कॉलेज में स्काउट गाइड शिविर में टोली बनाते छात्र- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed