{"_id":"61a5198341071c6fe90cf29b","slug":"rajbhe-track-broken-in-ransoura-hundreds-of-bighas-of-crops-submerged-devband-news-mrt56689992","type":"story","status":"publish","title_hn":"रणसूरा में रजबहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रणसूरा में रजबहे की पटरी टूटी, सैकड़ों बीघा फसल जलमग्न
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवबंद (सहारनपुर)। क्षेत्र के रणसूरा गांव के समीप रविवार की रात्रि में रजबहे की पटरी अचानक टूट गई। खेतों में पानी भर जाने से कई किसानों की गन्ना समेत अन्य फसलों को भारी नुकसान पहुंचा है। ग्रामीणों ने गांव कुछ लोगों पर रजबहे की पटरी काटने का आरोप लगाते हुए प्रशासन से मामले की जांच कराकर पीड़ित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की।
सोमवार को सुबह सूचना मिलने पर गांव रणसूरा के किसान प्रदीप, मनोज सहित कई किसान मौके पर पहुंचे। उन्होंने अपने खेतों में खड़ी गन्ने की फसल में लबालब पानी भरा देखा। इसके बाद किसानों ने नहर विभाग के अधिकारियों को सूचना देकर रजबहे का पानी बंद करा दिया। ग्रामीण प्रदीप त्यागी व दीपक त्यागी ने बताया कि यह पहली बार नहीं है कि जब रजबहे की पटरी टूटी है, इससे पहले भी कई मर्तबा इस तरह की घटनाऐं हो चुकी है।
उनका आरोप है कि रंजिश के चलते गांव के ही कुछ लोग पटरी काट देते हैं। इससे रजबहे का पानी खेतों में भर जाता है। रविवार की रात्रि में खेतों में भर जाने से प्रदीप व मनोज सहित कई अन्य किसानों की फसलों का नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रशासन से साजिश रचने वाले लोगों को चिन्हित कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। एसडीएम दीपक कुमार ने बताया कि लेखपाल भेजकर मामले की जांच कराई जाएगी।