फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raja Yoga Meditation, the basic necessity of human life: Raghav Lakhanpal

मानव जीवन की मूल आवश्यकता राजयोग मेडिटेशन : राघव लखनपाल

Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Mar 2021 11:02 PM IST
विज्ञापन
Raja Yoga Meditation, the basic necessity of human life: Raghav Lakhanpal
प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय के अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस एवं महाशिवरात्रि - फोटो : DEVBAND
मानव जीवन की मूल आवश्यकता राजयोग मेडिटेशन : राघव लखनपाल
विज्ञापन

देवबंद। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की शिव चौक शाखा द्वारा महाशिवरात्रि महोत्सव का आयोजन किया गया।
रणखंडी रोड स्थित बैंक्वेट हाल में कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा ने कहा कि आज मानव के जीवन की मूल आवश्यकता राजयोग मेडिटेशन है। जिसका जीवन में प्रयोग करने से जीवन सरल बनता है। विधायक बृजेश सिंह ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या समाज के लिए अभिशाप है। हमें बेटा बेटी के अंतर को मिटाना होगा। इस दौरान बच्चों ने शिव शंकर की नाटिका प्रस्तुत कर अतिथियों का मन मोह लिया। राजयोगिनी संगीता बहन ने कहा कि शिव की शक्ति नारी ही है। नारी जब जागती है तो शिव की शक्ति बन जाती। नारी सदा काल से ही अबला नहीं सबला है। छुटमलपुर की पिंकी बहन ने कहा कि शिव सर्व आत्माओं के पिता हैं जो कल्याणकारी हैं। संचालन ब्रह्माकुमारी पारुल ने किया। इस मौके पर भाजपा नगराध्यक्ष विपिन गर्ग, दीपक राज सिंघल, अशोक गुप्ता, डा. डीके जैन, डा. कांति त्यागी, मधुलिका तंवर, शशि त्यागी, लक्की वर्मा, अधिवक्ता भूदत्त शर्मा, अरविंद कुमार, मनीषा, शिवानी, अंकुर, दीपक, संतोष शिमला, कमलेश, अनीता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed