फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raj Mistry's death, accused of murder

राज मिस्त्री की मौत, हत्या का आरोप

Wed, 15 Jun 2022 11:28 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jun 2022 11:28 PM IST
विज्ञापन
Raj Mistry's death, accused of murder
राज मिस्त्री की मौत, हत्या का आरोप
विज्ञापन

भोपा। मजदूरी के बकाया पैसे मांगने के लिए गए मोरना निवासी राज मिस्त्री की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने दो लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उधर, भीम आर्मी के कार्यकर्ताओं ने थाने पहुंच कर सख्त कार्रवाई की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव मोरना निवासी अनुसूचित जाति का रणजीत (35) राज मिस्त्री था। पांच माह पूर्व उसने क्षेत्र के गांव इलाहाबास में सतपाल शर्मा के मकान निर्माण का कार्य किया था। उसके मजदूरी के कुछ पैसे बकाया रह गए थे। मंगलवार देर शाम वह बकाया पैसे लेने सतपाल शर्मा के घर पहुंचा था। आरोप है कि सतपाल व एक अज्ञात व्यक्ति ने रणजीत के सिर पर धारदार हथियार से हमला कर उसकी हत्या कर दी। हत्या का शक न हो इसलिए रणजीत के शव को सतपाल शर्मा व उसका साथी कार में डालकर मोरना उसके घर ले आए। इससे पहले कि वह शव को छोड़कर जाते तभी मौके पर लोग आ गए। इस दौरान एक व्यक्ति फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। मौके पर मिले सतपाल का कहना था कि रणजीत शराब के नशे में था और गिरने से उसकी मौत हुई है। इसके बावजूद पुलिस ने शक के आधार पर सतपाल को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के भाई विनोद की तहरीर पर सतपाल व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन

उधर, बुधवार को हत्या की जानकारी मिलने के बाद भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष रजत निठारिया के नेतृत्व में कार्यकर्ता व ग्रामीण थाने पहुंचे। थाना प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। एक आरोपी को हिरासत में लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना प्रभारी से मिलने वालों में जिला पंचायत सदस्य संजय रवि, मनीष सम्राट, चेतन आजाद, कपिल कुमार, अंकुर गंगानियां, सर्वेश धांगे, जयंत कुमार, अजीत सिंह, कृष्णपाल, विनोद, मनीष सोंटा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed