फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rains spoil the appearance of Panipat-Khatima highway

बारिश ने बिगाड़ी पानीपत-खटीमा हाईवे की सूरत

Sun, 18 Aug 2019 12:06 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Aug 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Rains spoil the appearance of Panipat-Khatima highway
जानसठ रोड पर टूटी सड़क से गुजरती बस। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। बारिश के मौसम में सड़कों की सूरत बिगड़ गई है। जनपद से होकर जा रहे पानीपत-खटीमा राजमार्ग की ग्राम शेरनगर के सामने गड्ढों में तब्दील हो गया है। बारिश होते ही मार्ग पर जलभराव हो जाता है और वाहनों का आवागमन प्रभावित होने लगता है। खास बात यह है कि छह माह पहले ही इस मार्ग को गड्ढामुक्त किया गया था।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर से जानसठ रोड पर ग्राम शेरनगर के पास पानीपत-खटीमा राजमार्ग की हालत बेहद खराब हो गई है। बारिश के दौरान मार्ग पर जलभराव होने से सड़क टूटती गई और वर्तमान में काफी दूर तक सड़क का नामोनिशान नहीं बचा है। करीब आधा किमी तक सड़क पूरी तरह गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। बारिश होते ही गड्ढों में पानी भर जाता है और आवागमन प्रभावित होने लगता है। छह माह पहले ही इस मार्ग को गड्ढा मुक्त किया गया था। जानसठ से शामली तक वाया मुजफ्फरनगर इस मार्ग की हालत बेहद खराब हो गई थी। इसके चलते लोकसभा चुनाव से पूर्व मार्ग को गड्ढा मुक्त किया गया था। शेरनगर निवासी अब्दुल वासित ने बताया कि हाईवे के किनारे आबादी क्षेत्र से निकलने वाला गंदा पानी सड़क पर भरता है। इससे सड़क टूट जाती है। शमशाद ने बताया कि गांव में सड़क गहरी है। इसलिए बारिश का पानी भर जाता है। भारी वाहनों के आवागमन में सड़क टूट जाती है।
विज्ञापन

-----
गुजरता है हरियाणा-पंजाब का पूरा ट्रैफिक
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राज्यमार्ग से हरियाणा और पंजाब से मुरादाबाद, बरेली और कोलकाता तक का पूरा ट्रैफिक गुजरता है। यमुनानगर से खनन सामग्री से लदे ट्रक बिजनौर जाते हैं। इसके अलावा लकड़ियों से भरी सैकड़ों ट्रैक्टर-ट्राली रोजाना यमुनानगर की ओर इसी मार्ग से जाती हैं। भारी वाहनों के कारण सड़क टूटती रहती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----
प्रस्तावित है फोरलेन हाईवे का निर्माण
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा राज्यमार्ग का निर्माण फोरलेन प्रस्तावित है। इसके लिए जमीन के अधिग्रहण की प्रक्रिया चल रही है। लोकसभा चुनाव से पूर्व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने फोरलेन निर्माण के लिए शिलान्यास भी कर दिया था। करीब 3500 करोड़ की लागत से यह निर्माण होना है।

- पानीपत-खटीमा राजमार्ग नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया के अंतर्गत आ गया है। इसके फोरलेन निर्माण की प्रक्रिया चल रही है। चार चरणों में हाईवे का निर्माण होगा। दो चरण के टेंडर हो चुके है, छह माह में कार्य शुरू हो जाएगा। शेरनगर में मार्ग के टूटने की जानकारी नहीं है। इस संबंध में एनएचएआई अधिकारियों से वार्ता कर हाईवे को गड्ढामुक्त कराने के लिए निर्देशित किया जाएगा। - डॉ. संजीव बालियान, केंद्रीय राज्यमंत्री।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed