फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Raincoat showers on Shiva Chowk

शिवचौक पर कांवड़ियों पर की फूलों की बारिश

Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो
मुजफ्फरनगर/अमर उजाला/ब्यूरो Updated Mon, 06 Aug 2018 12:14 AM IST
विज्ञापन
Raincoat showers on Shiva Chowk
Kawad Mela - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। गोमुख और हरिद्वार से गंगाजल लेकर आ रहे कांवड़ियों का सैलाब उमड़ पड़ा है। शहर के शिवचौक पर कांवड़ियों पर भाजपा नेताओं ने फूलों की वर्षा की। कांवड़ यात्रा के चलते पूरा जिला श्रद्धा और भक्ति में डूबा दिखाई दे रहा है। जनपद के सभी मुख्य मार्ग हर-हर महादेव और बम-बम के जयघोष से गूंज रहे हैं।  
विज्ञापन


कांवड़ यात्रा के चलते पूरा जिला ही शिवमय हो गया है। चौतरफा भक्ति की गंगा बह रही है। पुरकाजी से लेकर खतौली तक कांवड़ मार्ग पर मानो श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा है। मार्ग पर कांवड़ियों की भारी भीड़ है। श्रद्धा और भक्ति से सराबोर कांवड़िये बम-बम और हर-हर महादेव के जयघोष के साथ आगे बढ़ रहे हैं।
विज्ञापन


मुजफ्फरनगर शहर का कांवड़ मार्ग दूधिया रोशनी से नहाया हुआ है। सैकड़ों शिविरों में हजारों लोग भोलों की सेवा में जुटे हैं। मुख्य मंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रविवार को शिवचौक पर कांवड़ियों के ऊपर फूलों की वर्षा की गई। भाजपा विधायक कपिलदेव अग्रवाल, आयुर्वेद चिकित्सा परिषद के चेयरमैन सुभाष चंद शर्मा ने ट्राली में बैठकर शिवभक्तों पर फूल बरसाए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर मौजूद लोगों ने भगवान शिव के जयकारे लगाए। पूरा वातावरण यहां भक्तिमय नजर आया। हरियाणा को जाने वाले कांवड़ियें शामली मार्ग और दिल्ली एवं मेरठ आदि स्थानों पर जाने वाले कांवड़ियें हाइवे से निकल रहे हैं। सभी मार्गों पर सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किये गए हैं। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पूरी तरह चौकन्ने है।  कांवड़ियों के भोजन, दूध, नाश्ते की व्यवस्था शिविरों में हो रही है। जिले के सैकड़ों शिविरों में हजारों लोग भोलों की सेवा में लगे हैं। अपना सब काम छोड़ लोग शिवभक्तों की सेवा को ही प्राथमिकता दे रहे हैं।  

उधर, शहर में कच्ची सड़क से लेकर नुमाइश कैंप तक कांवड़ मार्ग पर लोगों की भीड़ उमड़ी है। महिलाएं और बच्चे कांवड़ देखने को रात्रि में मार्ग के दोनो ओर खड़े हो रहे हैं। शिवभक्त कांवड़ियें भी सजी धजी कांवड़ों के साथ नाचते गाते अपने गंतव्य की ओर आगे बढ़ रहे हैं। लोगों में कांवड़ को लेकर उल्लास देखते ही बन रहा है। उधर, कांवड़ यात्रा में इस बार किशोरों और युवाओं की भीड़ अधिक है। 14 से 20 साल के युवा कांवड़ लाने वालों में अधिक है। इनमें कांवड़ को लेकर अलग ही जोश दिखाई दे रहा है।


मुस्लिम समाज के लोग भी सेवा में जुटे
मुजफ्फरनगर। मीनाक्षी चौक पर मुस्लिम संगठन पैगाम-ए-इंसानियत और आवाज-ए-हक के कार्यकर्ता कैंप लगाकर शिव भक्तों की सेवा की। आवाज-ए-हक के शिविर पर पहुंचकर सांसद डॉ संजीव बालियान, विधायक कपिलदेव अग्रवाल भी पहुंचे। संस्था अध्यक्ष शादाब खान का उत्साहवर्धन किया। इसी के साथ ही पैगाम-ए-इंसानियत के शिविर में भी दोनो नेताओं ने पहुंचकर अध्यक्ष आसिफ राही का हौसला बढ़ाया। उधर, कांवड़ सेवा शिविरों में भोलों की श्रद्धा के साथ सेवा की जा रही है। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार संगठन ने भी शिविर का शुभारंभ किया।  इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष रुपेंद्र सैनी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सुखदर्शन बेदी, पूर्व विधायक अशोक कंसल मुख्य रुप से मौजूद रहे। कृष्ण गोपाल मित्तल, बलविंद्र सिंह, कमलकांत शर्मा, राकेश त्यागी आदि रहे। सभी ने सेवा भाव से शिविर में कार्य करने की बात कही।  ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed