फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain water entered houses

मकानों में बारिश का पानी घुसा

Sun, 17 Jul 2016 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर Updated Sun, 17 Jul 2016 12:22 AM IST
विज्ञापन
Rain water entered houses
rain - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खतौली। दिनभर बारिश होने से लोगों को उमस भरी गरमी से राहत मिली। वहीं किसानों के चेहरे खिल उठे। जीडी रोड, बिददीवाड़ा, पालिका रोड सहित कई जगह जलभराव हो गया। तेज बारिश से नाले लबालब हो गए। लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। वहीं बिजली आपूर्ति भी बाधित रही।
विज्ञापन


नगरपालिका की ओर से भी इस बार बड़े-बड़े दावे किए जा रहे थे, लेकिन शनिवार की बारिश ने ने सारे दावों पर पानी फेर दिया। नालों की सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं होने से जलभराव की स्थिति जस की तस बनी हुई है। पालिका सफाई कर्मचारियों की ओर से भी औपचारिकता पूरी कर दी गई। शनिवार सुबह 10 बजे वर्षा  शुरू हो गई थी।
विज्ञापन


बारिश इतनी तेज थी कि एक घंटे के बाद ही पूरे   नगर में नालों के साथ सड़कों पर भी पानी भरकर चला। जीटी रोड पर लबालब पानी भरने से वाहन भी रेंगते रहे। बारिश का पानी भरने से बिददीबाड़ा, पालिका रोड, रेलवे रोड, सैनीनगर, गणेशपुरी सहित कई मोहल्ले के रास्ते बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां तक कि मोहल्लों में लोगों के घरों तक में पानी घुस गया। जीटी रोड से नीचे पडने वाले इलाकों में पानी की निकासी नहीं होने से लोगों को काफी मुसीबतों का सामना पड़ा। पानी भरने से आवागमन भी प्रभावित रहा। इस बारिश से दिनभर बिजली आपूर्ति भी बाधित रही। बारिश से जहां लोगों को परेशानियां उठानी पड़ी, वहीं उमस भरी गरम से राहत भी मिली है। यह बारिश फसलों के लिए सोना बनकर बरसी। जिससे किसानों के चेहरे खिल उठे।


तहसील बन गई तालाब
खतौली। बारिश के पानी से तहसील भी तालाब में तब्दील हो गई। नगरीय स्वास्थ्य केंद्र में भी पानी घुस गया। केंद्र में पानी घुसने से स्टाफ को बैठने तक की जगह नहीं मिली। पानी की वजह से मरीज भी केंद्र के अंदर नहीं घुस सके और वापस प्राइवेट डॉक्टरों के पास चले गए। शनिवार को दिनभर हुई लगातार बारिश से तहसील में वकीलों के बैठने के स्थान पर पानी भर गया। तहसील तालाब बन गई। जिस कारण वकील अपनी सीटों पर बैठ भी नहीं सके। स्वास्थ्य केंद्र का भी यही हालात रहे। मरीज भी केंद्र के अंदर नहीं घुसे। शाम पांच बजे बारिश बंद हुई तो, स्टाफ केंद्र बंदकर घर चले गए। इससे लोगों को कठिनाइयां हुईं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed