{"_id":"61fd765b0428204af86d31f2","slug":"rain-increased-cold-day-temperature-decreased-muzaffarnagar-news-mrt5758327121","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश से बढ़ी ठंड, दिन का तापमान गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश से बढ़ी ठंड, दिन का तापमान गिरा
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर में ठंड में महावीर चौँक से गुजरते राहगीर।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश से बढ़ी ठंड, दिन का तापमान गिरा
मुजफ्फरनगर। लगातार बारिश और बूंदाबांदी से जिले में सर्दी बढ़ गई है। दो दिन से बारिश हो रही है, दिन का तापमान लुढ़ककर 12.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया है। जबकि बृहस्पतिवार को दिन का तापमान 14.3 पर था। बारिश से आम जीवन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। खेत-खलिहाल से लेकर व्यापार भी प्रभावित हुआ है।
जिले में दो दिन से बारिश हो रही है। कभी तेज बारिश हो जाती है, तो कभी बूंदाबांदी की स्थिति रहती है। पूरे दिन यही स्थिति बनी रही। दिन में आकाश में काले बादल छाए रहे और बूंदाबांदी होती रही। जिले में 12.4 मिमी वर्षा रिकार्ड की गई। दिन भर शीतलहर चलने और बादलों के छाए रहने से दिन का तापमान काफी नीचे आ गया।
अधिकतम तापमान 12.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। तापमान के घट जाने और शीतलहर के चलने से लोग दिन में भी कांपते नजर आए। आम आदमी मजबूरी में ही घर से बाहर निकला। न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस और आर्द्रता 97 प्रतिशत रही। शहर की सड़कों पर बारिश के चलते कीचड़ की स्थिति रही। जिन कालोनियों और गलियों में निर्माण के कार्य चल रहे हैं, उनके आम आदमी का निकलना भी मुश्किल रहा। वाहनों के रपटने की घटनाएं भी होती रही।
विज्ञापन
बाजारों पर पड़ा प्रभाव
बारिश और सर्दी का बाजारों पर सीधा प्रभाव पड़ रहा है। सुबह को बाजार 12 बजे तक खुलते नजर आए। सर्दी के चलते बाजार जहां देर से खुले वहीं शाम को जल्दी बंद हो गए। सर्दी के चलते आम जनता की बाजारों में आवाजाही प्रतिदिन से कम रही।

मुजफ्फरनगर में बरिश से महावीर चौक पर हुआ जलभराव से गुजरता साईकिल सवार ।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर में बरिश से महावीर चौक पर हुआ जलभराव।- फोटो : MUZAFFARNAGAR