फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain in the morning, clouds in the sky throughout the day

Muzaffarnagar News: सुबह को बारिश, दिन भर आकाश में छाए रहे बादल

Sun, 25 Jun 2023 12:49 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Jun 2023 12:49 AM IST
विज्ञापन
Rain in the morning, clouds in the sky throughout the day
अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया
विज्ञापन

गांव फलौदा में बिजली गिरने से मकान का छज्जा गिर गया


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद में शनिवार की सुबह झमाझम बारिश हुई। इससे जहां लोगों को गर्मी से राहत मिली, वहीं कई स्थानों पर जलभराव की समस्या का सामना करना पड़ा। गांव फलौदा में बिजली गिरने से मकान का छज्जा गिर गया। न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

भीषण गर्मी से जूझ रही जनता को शनिवार की सुबह हुई झमाझम बारिश से थोड़ी राहत मिली। कुछ देर बाद बारिश रुक गई। दिन भर आकाश में काले बादल छाए रहे। सुबह के समय हवा चलने से जहां लोग राहत महसूस कर रहे थे, वहीं दिन में उमस भरी गर्मी से परेशान दिखाई दिए। हालत यह रही कि न्यूनतम तापमान 27.8 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। हालांकि बादलों के छाए रहने से अधिकतम तापमान लुढ़क कर 29.9 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। मौसम में आर्द्रता 81 प्रतिशत रही। बारिश 0.4 मिलीमीटर ही रिकार्ड की गई।
विज्ञापन


आज तीन घंटे नहीं होगी विद्युत आपूर्ति
वहलना चौक से मेरठ रोड तक पेड़ों की कटाई छटाई का कार्य चलने के कारण सूजडू बिजलीघर पर 25 जून को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक तीन घंटे आपूर्ति बंद रहेगी। एसई सिटी एसके अग्रवाल ने बताया कि एनएचआई का कार्य चलने के कारण 33 केवी से सूजडू बिजलीघर को बिजली नहीं मिलेगी। इसके चलते यहां से पोषित औद्योगिक क्षेत्र, वहलना, सूजडू, शामली रोड, खालापार, जहांगीर पट्टी फीडर की बिजली 25 जून को सुबह नौ बजे से 12 बजे तक नहीं आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed