फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain during the day, changed weather patterns

दिन में हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज

Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 20 Sep 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Rain during the day, changed weather patterns
बारिश में छाता लेकर श्वि चौक से गुजरते रहागीर। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
दिन में हुई बारिश, बदला मौसम का मिजाज
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। आकाश में सुबह से ही सोमवार को बादल छाए रहे और दोपहर के समय बारिश हुई। बारिश से मौसम का मिजाज बदला है और गर्मी से जूझ रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली। बारिश के बाद शहर की सड़कों पर कीचड़ फैल गई।

दोपहर के समय लगभग एक घंटा बारिश हुई। जिले में 10.2 मिली मीटर वर्षा रिकॉर्ड की गई। बारिश के बाद कीचड़ के कारण आम जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ा। शहर में चल रही सफाई व्यवस्था की पोल भी इस बारिश ने खोल दी है। कीचड़ के कारण कुछ वाहन भी फिसल कर गिरे। शाम तक आसमान में बादल छाए रहे और बारिश का मौसम बना रहा। बारिश के चलते अधिकतम तापमान 31.8 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर की आर्यपुरी और साकेत कॉलोनी में इंद्रप्रस्थ गैस लिमिटेड ने जगह-जगह गड्ढे खोद रखे हैं। इसके चलते यहां बारिश से पानी भर जाता है। वाहन इन गड्ढों में गिर जाते हैं। आम आदमी को यहां प्रतिदिन परेशानी का सामना करना पड़ता है। कई माह से इन कॉलोनियों में निरंतर ये हालात बने हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed