फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Rain Basera: The bone-chilling darkness passing without a quilt

रैन बसेरा : बिना रजाई बीत रहा हाड़ कंपाता अंधियारा

Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 19 Dec 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Rain Basera: The bone-chilling darkness passing without a quilt
जिला चिकित्सालय में रैनबसेरा में बैठा अशोक कुमार। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
वासु प्रजापति
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ठंड ने लोगों की मुश्किलें बढ़ानी शुरू कर दी है। लोग भले ही कंपकंपा रहे हो, लेकिन शहर में अभी तक अलावा नहीं जले। रैन बसेरों में इंतजाम अधूरे हैं। किसी के सामने टाट पर सोने की मजबूरी है तो किसी के पास गद्दे पहुंच गए, लेकिन अभी तक रजाई नहीं मिली है। उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने अस्पतालों और रैन बसेरों में लोगों के लिए पर्याप्त इंतजाम करने के निर्देश जारी कि ए हैं। आदेश हुए, लेकिन अभी तक पालन आधा-अधूरा ही हो सका है। इस पर अमर उजाला ने सोमवार रात लाइव किया तो इन रैन बसेरों की स्थिति खुलकर सामने आ गई।
जिला अस्पताल: यहां के रैन बसेरे में मिले अशोक कुमार का कहना है कि वह पांच महीने से रह रहे हैं। कपड़ों की व्यवस्था खुद की है। रैन बसेरे में सोमवार को चार गद्दे डलवाए गए हैं, लेकिन अभी तक रजाई नहीं दी गई। यहां पर महिला प्रेमा टाटपट्टी पर सोती नजर आई।
विज्ञापन

रेलवे रोड: नगरपालिका के रैन बसेरे में कोई ठहरा हुआ नहीं है। कारण साफ है कि यह बंद हैं और यहां रैन बसेरे के बड़े हिस्से में कूड़ा डाल दिया गया है।
रेलवे स्टेशन: शहर के रेलवे स्टेशन पर भी आश्रय स्थल बनाया गया है। यह आश्रय गृह लोगों का ठिकाना बन रहा है। शहर आजीविका मिशन की ओर से चलाए जा रहे रैन बसेरे में इंतजाम से यहां पर ठहरे हुए लोग जरूर संतुष्ट नजर आए। सबसे अधिक लोग भी यहीं पर ठहरे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रशासन देख रहा है इंतजाम : अंजू अग्रवाल
चेयरपर्सन अंजू अग्रवाल का कहना है कि हाईकोर्ट के आदेश के बावजूद उन्हें कोई पावर प्रशासन ने अब तक नहीं दी है। रैन बसेरे और अलाव का काम भी प्रशासन ही देख रहा है। ईओ अभी तक पालिका कार्यालय नहीं पहुंचे हैं।

अलाव जलाए, नहीं होने देंगे परेशानी
एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि अलाव जलाए गए हैं। देहात क्षेत्र में कई जगह शुरू हो गए हैं। अगर कहीं शुरू नहीं हुए हैं तो जल्द से जल्द इंतजाम होंगे। रैन बसेरों में भी पर्याप्त व्यवस्था कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed