फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   railway.

140 की स्पीड में ट्रेन चलाकर डबल ट्रैक का हुआ ट्रायल

Fri, 06 Mar 2020 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 06 Mar 2020 11:42 PM IST
विज्ञापन
railway.
140 की स्पीड में ट्रेन चलाकर डबल ट्रैक का हुआ ट्रायल
विज्ञापन

देवबंद(सहारनपुर)। देवबंद से मुजफ्फरनगर तक रेलवे ट्रैक का कार्य मुकम्मल होने के बाद शुक्रवार को चीफ कमिश्नर ऑफ रेलवे (सीसीआरएस) शैलेश पाठक अधिकारियों के साथ नए ट्रैक का निरीक्षण किया। सीसीआरएस अपनी स्पेशल ट्रेन को ट्रैक पर 140 की स्पीड से चलाकर देवबंद पहुंचे। इसके बाद उन्होंने रेलवे के इंजीनियरिंग विभाग को फिटनेस (ओके) पत्र सौंपा।

गौरतलब है कि मुजफ्फरनगर से देवबंद तक करीब साढ़े तेइस किमी तक बिछाए गए नए रेलवे ट्रैक पर विगत एक मार्च से ट्रायल का कार्य चल रहा था। शुक्रवार को सीसीआरएस शैलेश पाठक के नेतृत्व में डीआरएम सुखमाल चंद जैन और चीफ इंजीनियर प्रमोद शर्मा आदि मुजफ्फरनगर से सात ट्रालियों द्वारा ट्रैक को चेक करते हुए देवबंद स्टेशन पहुंचे। इसके बाद सीसीआरएस और डीआरएम अन्य रेलवे अधिकारी कार से मुजफ्फरनगर पहुंचे। शाम करीब 6.30 बजे सीसीआएस शैलेश पाठक समेत अन्य अधिकारियों ने अपनी स्पेशल ट्रेन को 140 किमी की स्पीड से चलाकर ट्रैक के सुरक्षा व मानकों की जांच की। सीसीआरएस शैलेश पाठक ने बताया कि नया ट्रैक बिल्कुल ओके है। दोहरीकरण व इलेक्ट्रिक कार्य पूरा कर लिया गया है। इंजीनियरिंग विभाग को फिटनेस सर्टिफिकेट दिया जा चुका है। अब दिल्ली व सहारनपुर से आने वालीं ट्रेनें डबल ट्रैक से होकर गुजरेंगी। उन्होंने बताया कि देवबंद से टपरी तक रेलवे ट्रैक के दोहरीकरण का कार्य जल्द ही पूरा हो जाएगा। इस मौके पर स्टेशन अधीक्षक इकराम अली आदि अधिकारी मौजूद रहे। वहीं, डबल ट्रैक को सीसीआरएस द्वारा ओके किए जाने के बाद कई दिनों से निरस्त चल रही ट्रेनों का संचालन भी आरंभ हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed