फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   rail enginner ka gherav

रेल इंजीनियर का घेराव, किसानों ने दिया धरना

Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sun, 11 Dec 2016 12:20 AM IST
विज्ञापन
rail enginner ka gherav
मंसूरपुर के गांव घासीपुर के रेलवे फाटक पर धरना देकर बैठे भाकियू कार्यकर्ता। - फोटो : अमर उजाला
मुजफ्फरनगर के मंसूरपुर में घासीपुरा रेलवे फाटक पर अंडरपास का निरीक्षण करने तथा किसानों के पास रेलवे के आलाधिकारियों का प्रस्ताव लेकर आए इंजीनियर का किसानों ने घेराव कर अंडरपास को 25 फुट चौड़ा करने की मांग की। घासीपुरा रेलवे फाटक पर अंडरपास बनाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन


विगत दिनों भाकियू के नेतृत्व में किसानों ने प्रदर्शन किया था। रविवार को रेलवे के इंजीनियर आलोक कुमार कन्नौजिया घासीपुरा फाटक पर पहुंचे तथा उन्होंने किसानों का बताया कि अधिकारियों ने अंडरपास को 20 फुट ऊंचा तथा 20 फुट चौड़ा करने का प्रस्ताव किया है। जिस पर किसान बिफर गए तथा इंजीनियर का घेराव कर धरने पर बैठ गए। किसानों का कहना था कि अंडरपास की ऊंचाई पर वह सहमत हैं, मगर चौड़ाई को 25 फुट किया जाना चाहिए। जिससे दो बुग्गियां निकलने का रास्ता मिल सके।
विज्ञापन


इस मामले को लेकर काफी देर तक हंगामा चलता रहा। जिस पर रेलवे इंजीनियर ने किसानों के प्रस्ताव को रेलवे के आलाधिकारियों तक पहुंचाने का आश्वासन देकर अपना पीछा छुड़ाया। किसानों ने चेतावनी दी कि उनकी मांग नहीं मानी गई तो वह कार्य नहीं होने देंगे। धरना प्रदर्शन करने वालों में भाकियू के पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष चंद्रपाल फौजी, जगपाल सिंह, ओमप्रकाश, यशपाल, प्रदीप, भारतवीर, अर्जुन सिंह बालियान, महमूद, सुंदर, सचिन चौधरी आदि शामिल थे।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed