{"_id":"dad5d6ee68589f3a4d6567eb6898d72d","slug":"raids-in-search-of-porn-clipping-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अश्लील क्लिपिंग की तलाश में छापे ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अश्लील क्लिपिंग की तलाश में छापे
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 16 Jan 2016 11:49 PM IST
विज्ञापन
खतौली। आशा कर्मी गैंगरेप कांड के बाद एक और महिला से दुष्कर्म की वीडियो क्लिप ने जिले का माहौल गरमा दिया है। दोनों घटनाओं में आरोपी दूसरे समुदाय से ताल्लुक रखते हैं। शनिवार को पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर बमें कई दुकानों के कंप्यूटर और सीडी कब्जे में ले ली है। दुकानों पर सील लगा दी गई है। पीड़िता के गांव में तनाव का माहौल है। पुलिस फोर्स ने फ्लैगमार्च कर शांति बरतने की अपील की है।
छपार में स्वास्थ्य विभाग की आशा गैंगरेप कांड के बाद खतौली की एक नई क्लिपिंग ने पुलिस प्रशासन के होश उड़ा दिए हैं। दूसरे समुदाय के युवक ने गांव की युवती से दुष्कर्म किया और वीडियो बना ली। इस बीच युवती की शादी हो गई थी। आरोपी युवती को ब्लैकमेल करता रहा। पीड़िता की गुहार के बावजूद आरोपी ने कई दिन पूर्व दुष्कर्म की क्लिप व्हाट्सअप पर वायरल कर दी।
क्लिप की भनक परिजनों को लगी तो उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते हुए खतौली कोतवाली में आरोपी समेत दो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया। हिंदू संगठनों में आक्रोश को देखते हुए पुलिस ने आरोपियों की तलाश में दबिशें दीं, लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है। इसी बीच जानसठ के पूर्व प्रमुख वीरेंद्र सिंह कुतुबपुर ने परिजनों के साथ एसएसपी केबी सिंह से मिलकर घटना पर रोष जताया। आरोपी दूसरे समुदाय से होने की वजह से गुस्सा उफान पर है।
विज्ञापन
एसएसपी के निर्देश पर इंस्पेक्टर संजीव शर्मा ने शनिवार को क्षेत्र के गांव में छापा मारा, जहां से वीडियो क्लिप वायरल करने की जानकारी मिली है। पुलिस के आने से पहले ही दुकानदार फरार हो गए। पुलिस ने ताले तोड़कर दुकानों के अंदर से तीन सीपीयू, आपत्तिजनक सीडी और मोबाइल चिप डाउनलोड करने वाले उपकरण कब्जे में लिए हैं। वीडियो वायरल की घटना को लेकर गांव में तनाव व्याप्त है। गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। शनिवार को गांव में अर्द्धसैनिक बलों ने फ्लैग मार्च किया।
जिस क्लिप को लेकर क्षेत्र में तनाव फैला है, उसको डिलीट कराने के लिए पुलिस ने अभियान चलाया। क्षेत्र के गांव में पुलिस ने सैकड़ों युवकों के मोबाइल चेक किए। आसपास के गांवों में भी पुलिस ने अपील की कि कोई क्लिप को शेयर करता पाया गया तो उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया जाएगा। पूछताछ में पुलिस ने ग्रामीणों से भी जानकारी जुटाई, लेकिन कोई भी मुंह खोलने को तैयार नहीं हुआ। ग्रामीणों की चुप्पी से पुलिस को निराशा हुई।
युवती से दुष्कर्म और वीडियो क्लिप बनाने के आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें गठित की गई हैं। आसपास के जनपदों में भी पुलिस ने सर्च अभियान चला रखा है। कानून व्यवस्था के लिए पुलिस चौकस है।
जोगेंद्र लाल, सीओ खतौली।