{"_id":"6ab270dce9b264722a0da313","slug":"raid-on-hospital-doctors-left-patient-in-the-ot-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-181273-2026-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अस्पताल में छापा, मरीज को ओटी में छोड़ गए चिकित्सक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अस्पताल में छापा, मरीज को ओटी में छोड़ गए चिकित्सक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। स्वास्थ्य विभाग की ओर से निजी हॉस्पिटल में की गई छापेमारी छापा मारने के दौरान चिकित्सक मरीज को ऑपरेशन टेबल पर छोड़कर भाग गए। बाद में स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने चिकित्सक को बुलाकर आवश्यक जानकारी ली। हालांकि विरोध के चलते अधिकारियों को बिना कार्रवाई ही वापस लौटने पर मजबूर होना पड़ा।
हिंदू युवा वाहिनी की ओर से सीएमओ डॉ. सुनील तेवतिया को शिकायत की गई थी कि काली नदी रोड पर अनधिकृत रूप से स्काई हॉस्पिटल का संचालन किया जा रहा है। जहां एक ऐसा चिकित्सक प्रैक्टिस कर रहा है, जिसको स्वास्थ्य विभाग ने प्रतिबंधित किया हुआ है।
सीएमओ के निर्देश पर डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार की ओर से सोमवार सायं हॉस्पिटल पर छापा मारा गया। उस समय एक मरीज के पित्त की थैली का ऑपरेशन किए जाने की तैयारी चल रही थी। जबकि कुछ मरीज भर्ती भी किए गए थे।
विज्ञापन
डॉ. अजय कुमार ने बताया कि हॉस्पिटल में उनके जांच के लिए पहुंचते ही चिकित्सक वहां से चले गए। उस समय ऑपरेशन थिएटर में एक मरीज को ले जाया गया था। इस दौरान वहां मौजूद तीमारदार और अन्य लोगों ने स्वास्थ्य विभाग एवं उनके साथ मौजूद हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े पदाधिकारियों का विरोध किया। जिसके बाद टीम में शामिल स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी बिना कार्रवाई के हॉस्पिटल से लौट आए।
डिप्टी सीएमओ डॉ. अजय कुमार ने बताया कि चिकित्सक डॉ. एससी मिश्रा को बुलाकर उनसे वार्ता की गई। जानकारी दी गई कि पंजीकरण के लिए आवेदन किया गया है।
-- -- -- -
हिंदू युवा वाहिनी ने एसीएमओ को सौंपा ज्ञापन
हिंदू युवा वाहिनी से जुड़े कार्यकर्ताओं ने जनपद में संचालित अपंजीकृत नर्सिंग होम एवं चिकित्सकों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करते हुए एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार को ज्ञापन सौंपा। युवा वाहिनी पदाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि झोलाछाप चिकित्सक लोगों की जान से खेल रहे हैं। अध्यक्ष आदित्य प्रह्लाद पाहुजा शामिल रहे।