{"_id":"64427f0893e5c0a7650178ec","slug":"rahul-was-murdered-on-suspicion-of-immoral-relationship-muzaffarnagar-news-c-14-1-197369-2023-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: अनैतिक संबंध के शक में की गई थी राहुल की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: अनैतिक संबंध के शक में की गई थी राहुल की हत्या
विज्ञापन
पुलिस ने राहुल के दोस्त अजय सैनी को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया
एसपी के मुताबिक, अजय को राहुल के अपनी पत्नी से अनैतिक संबंध होने का शक था
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव भंडूरा निवासी राहुल कश्यप की हत्या उसके दोस्त ने पत्नी से अनैतिक संबंध के शक में की थी। हत्या कर शव को भोपा रोड पर सड़क किनारे फेंका था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त कुल्हाडी, शराब के पाउच, खून से सने मृतक के कपड़े आदि बरामद किया है।
पुलिस लाइन में एसपी सिटी सत्य नारायण प्रजापत ने पत्रकारों को बताया कि 15 अप्रैल को भोपा रोड पर जट मुझेड़ा के पास एक युवक का शव मिला था। उसकी शिनाख्त सिखेड़ा थाना क्षेत्र के गांव भंडूरा निवासी राहुल कश्यप के रूप में हुई थी। इस मामले में मृतक के दोस्त अजय सैनी निवासी गांव भंडूरा को पकड़ा गया है।
एसपी के मुताबिक आरोपी अजय सैनी ने पुलिस को बताया कि उसकी पत्नी के साथ राहुल कश्यप के अनैतिक संबंध थे। समझाने के बावजूद राहुल नहीं माना, बल्कि उसने हत्या की धमकी दी। इस पर उसने हत्या की योजना बनाई। आंबेडकर जयंती के दिन समारोह में राहुल को वह बाइक पर बैैठाकर शराब पिलाने के बहाने ले गया। जट मुझेड़ा के जंगल में शराब पीकर उसने कुल्हाड़ी से हमला कर राहुल की हत्या कर दी। कुल्हाड़ी और राहुल की चप्पल खेत में छिपा दी। शव को भोपा रोड पर सड़क किनारे फेंक दिया।
विज्ञापन
वारदात का स्वरूप बदलने की भी की कोशिश
अजय ने बताया कि वारदात का स्वरूप बदलने के लिए राहुल के शरीर पर फैक्टरी की काली राख डाल दी थी। ताकि समझा जाए कि राहुल किसी फैक्ट्री में चोरी करने की नियत से गया होगा और वहां उसके साथ कोई दुर्घटना हो गई। इसके बाद फैक्टरी वालों ने शव को फेंक दिया।