फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Radio was the only medium of entertainment in the past

गुजरे जमाने में रेडियो ही था मनोरंजन का माध्यम

Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 24 Jul 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Radio was the only medium of entertainment in the past
गुजरे जमाने में रेडियो ही था मनोरंजन का माध्यम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर, खतौली। हम आकाशवाणी से बोल रहे हैं, अब आप सुनेंगे फौजियों की पसंद के नग्मे। एक जमाना था जब आम आदमी के मनोरजंन के लिए रेडियो ही एकमात्र साधन था। रेडियो पर फिल्मी गानों के साथ ही कृषि से संबंधित कार्यक्रम भी प्रसारित किए जाते थे। किसी नामचीन नेता का निधन हो या राष्ट्र की कोई उपलब्धि, इसकी सूचना भी सबसे पहले रेडियो पर दी जाती थी। उस वक्त रेडियो का बैंड लगाने के लिए काफी मशक्कत का सामना करना पड़ता था।
सन 1957 में ऑल इंडिया रेडियों का नाम बदलकर आकाशवाणी कर दिया गया था, जबकि अक्टूबर 1957 में ही विविध भारती शुरू किया गया। 1967 से व्यावसायिक रेडियो प्रसारण ने नए युग में प्रवेश किया। जबकि एक दौर था कि मनोरंजन से लेकर खेती बाड़ी की सूचना रेडियो के माध्यम से ही मिलती थी। बारिश के मौसम में गाने बजाने के लिए रेडियो की बैंड विथ लगना भी महारत का काम था। जंग की सूचना रेडियो पर सुनकर छुट्टियों में घर आए फौजी जवान वापस अपनी बटालियन का रुख करते थे। आधुनिक युग में रेडियो बीते जमाने की बात हो चली है। अब टीवी, मोबाइल, इंटरनेट के दौर में रेडियो की चमक फीकी पड़ गई है।
विज्ञापन

आनंद स्वरूप, राजेंद्र कुमार, सत्यप्रकाश गुप्ता आदि नागरिकों का का कहना है कि रेडियो अपने समय में मनोरंजन और सूचना का एक मात्र माध्यम था। शादी विवाह में रेडियो देने पर ऐसा माना जाता था, मानों कितना बड़ा उपहार दे दिया गया हो। फिलिप्स के रेडियो काजवाब ही नहीं था। उस जमाने में दो से चार बैंड ही हुआ करते थे, जिन्हें लगाने के लिए छत के एक छोर से दूसरे छोर तक चक्कर काटने पड़ते थे। एक समय था जब रात 12 बजे के बाद किशोर और रफी के पुराने नग्मे सुनने को मिलते थे, वह जमाना ही अलग था। अच्छा रेडियो खरीदने के लिए भी शहर जाना पड़ता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed