{"_id":"61969dd4d7ac383c0f3a6d5b","slug":"radhika-s-painting-and-mehr-s-rangoli-won-the-first-prize-muzaffarnagar-news-mrt565397797","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधिका की पेंटिंग और मेहर की रंगोली ने जीता पहला पुरस्कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधिका की पेंटिंग और मेहर की रंगोली ने जीता पहला पुरस्कार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राधिका की पेंटिंग और मेहर की रंगोली ने जीता पहला पुरस्कार
मुजफ्फरनगर। डीआईओएस के निर्देश पर सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत जिला स्तरीय प्रतियोगिताओं का सनातन धर्म कॉलेज और वैदिक पुत्री इंटर कॉलेज में आयोजन किया गया। पेंटिंग, कोलाज, रंगोली, पोस्टर, निबंध, स्लोगन, कविता प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
सनातन धर्म इंटर कॉलेज में सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता को लेकर ब्लॉक एवं जनपद स्तर पर चार प्रतियोगिताओं का पेंटिंग, कोलाज, रंगोली व पोस्टर आयोजन किया गया। पेंटिंग में राधिका पांडे एसडी गर्ल्स झांसी की रानी प्रथम, काजल देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज खतौली दूसरे स्थान पर व सोनिया आर्य कन्या इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रही। कोलाज में सनातन धर्म इंटर कॉलेज के साहिल हसन प्रथम, किरण मौर्य दूसरे स्थान पर, बुशरा परवीन आर्य कन्या इंटर कॉलेज तीसरे स्थान पर रही।
रंगोली प्रतियोगिता में मेहर हसीजा एसडी ग्लोबल प्रथम स्थान, बुशरा नगर पालिका इंटर कॉलेज को दूसरा व तीसरे स्थान पर शिवानी शर्मा श्री देवी मंदिर इंटर कॉलेज खतौली रही, पोस्टर प्रतियोगिता में पहला स्थान सागर कल्याण राजकीय इंटर कॉलेज, दूसरा स्थान शैली श्री देवी मंदिर कन्या इंटर कॉलेज खतौली, व दिलशाना नगर पालिका कन्या इंटर को तीसरा स्थान मिला।
विज्ञापन
एसडी इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सोहन पाल ने प्रतियोगिता में आए हुए छात्रों को सड़क सुरक्षा से बचने के नियम बताए। वैदिक पुत्री वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्य डॉ. राजेश कुमारी ने प्रतिभागियों को आशीर्वाद व पुरस्कार वितरण किया। जिला प्रभारी प्रमोद कुमार, संयोजक राजबल सैनी ने सभी का आभार जताया।
भाषण में इरम और स्लोगन में इकरा प्रथम
वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी में सड़क सुरक्षा पर ब्लाक स्तर व जनपद स्तर पर भाषण, निबंध, क्विज, स्लोगन, कविता लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में श्री देवी मंदिर इंटर कॉलेज खतौली की इरम प्रथम स्थान, वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज नई मंडी रिचा आर्य दूसरे स्थान पर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज झांसी की रानी केसर नामदेव तीसरे स्थान पर, क्विज प्रतियोगिता में वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की मुस्कान प्रथम स्थान, नगर पालिका इंटर कॉलेज की अनुशा राणा दूसरे, सनातन धर्म इंटर कॉलेज झांसी रानी तीसरे स्थान पर रही। स्लोगन प्रतियोगिता में वैदिक पुत्री पाठशाला इंटर कॉलेज की इकरा प्रवीण प्रथम स्थान पर, सनातन धर्म इंटर कॉलेज झांसी रानी की निहारिका दूसरे, आर्य कन्या इंटर कॉलेज की मोनी तीसरे स्थान पर रही। प्रधानाचार्या डॉ. राजेश कुमारी ने प्रतिभागियों को पुरस्कार वितरण किया।