फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   'Radha Pyari was born in Barsane'

‘राधा प्यारी ने बरसाने में जन्म लियो है’

Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 14 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
'Radha Pyari was born in Barsane'
श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर में राधा जन्मोत्सव पर पूजा अर्चना करते श्रद्धालु - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। प्राचीन सिद्धपीठ श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर एवं सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर (नवरंगी लाल) में मंगलवार को राधा अष्टमी का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया। इस उपलक्ष्य में श्रद्धालुओं ने नगर में मनमोहक शोभायात्रा निकालकर ठाकुरजी एवं राधा रानी के भजनों का गुणगान किया।
विज्ञापन

श्री राधा रानी के जन्मोत्सव पर श्री राधा वल्लभ मंदिर के सेवाधिकारियों ने श्रद्धालुओं के साथ भजन कीर्तन करते श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर तक शोभायात्रा निकाली। श्रद्धालुओं ने श्री राधा प्यारी ने जन्म लियो है, बरसाने में जन्म लियो है, श्यामा प्यारी ने जन्म लियो है आदि भजनों को गाकर वातावरण भक्तिमय बना दिया। मंदिर कमेटी श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा द्वारा वरिष्ठ किरयाना व्यापारी प्रवीण गर्ग गुड्डू पंसारी के सहयोग से विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जबकि ठाकुरजी व श्री राधारानी को खीर का भोग आशीष वर्मा एवं सराफ मोहन वर्मा द्वारा अर्पण किया गया। इस मौके पर अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, महामंत्री अशोक कुमार गुप्ता, राकेश अग्रवाल, पवन धीमान, मुकेश गर्ग, श्रवण सिंघल, ऋषिपाल कश्यप, तनुज गर्ग, अक्षय बंसल, मोहन वर्मा, योगेंद्र गोयल, अजय गर्ग- पंकज गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, प्राचीन सिद्धपीठ श्री राधा वल्लभ मंदिर में श्री राधा जन्मोत्सव पर सुबह मंगला आरती की गई। उसके बाद प्रभात फेरी निकली गई। जिसमें श्रद्धालु झूमते गाते राधा नाम लेते हुए चले। बरसाने बजत बधाई कीरत ने लाली जाई आदि भजन प्रस्तुत किए गए। श्रद्धालुओं ने दूध, दही व हल्दी के मिश्रण से होली खेली। शोभायात्रा के श्री पंचायती ठाकुरद्वारा मंदिर पहुंचने पर मंदिर कमेटी के पदाधिकारियों द्वारा सभी गोस्वामी परिवार का स्वागत किया गया। वहां से राजभोग, आरती व प्रसाद ग्रहण कर शोभायात्रा राधा वल्लभ मंदिर में आकर संपन्न हुई। इस मौके पर नीरज गोस्वामी, अभिषेक गोस्वामी, निकुंज गोस्वामी, गोविंद गोस्वामी, मयंक गोस्वामी, अजय अग्रवाल, मोनू बंसल व अरुण गोयल आदि रहे।

श्री राधा जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु

श्री राधा जन्मोत्सव पर शोभायात्रा निकालते श्रद्धालु- फोटो : DEVBAND

देवबंद में श्री राधा जन्मोत्सव पर श्री राधा वल्लभ मंदिर (नवरंगी लाल) में भजनों पर झूमते श्रद्धालु

देवबंद में श्री राधा जन्मोत्सव पर श्री राधा वल्लभ मंदिर (नवरंगी लाल) में भजनों पर झूमते श्रद्धालु- फोटो : DEVBAND

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed