फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Quality of science is not possible without spirituality: Sirohi

अध्यात्म के बिना विज्ञान की गुणवत्ता संभव नहीं : सिरोही

Sun, 12 Feb 2023 04:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 12 Feb 2023 04:54 PM IST
विज्ञापन
Quality of science is not possible without spirituality: Sirohi
बडकली इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं आघ्यात्म प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि
बड़कली इंटर कॉलेज में अध्यात्म एवं विज्ञान प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने बनाए मॉडल
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
रोहाना कलां (मुजफ्फरनगर)। सरदार वल्लभ भाई पटेल कृषि एवं तकनीकी विश्व विद्यालय के निदेशक अनुसंधान डॉ. अनिल सिरोही ने कहा अध्यात्म के बिना गुणवत्तापरक विज्ञान की कल्पना निरर्थक है। निश्चित रूप से अध्यात्म के साथ विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से विद्यार्थियों में श्रेष्ठ संस्कारों का समावेश होगा। अतिथियों ने बेहतर मॉडल बनाने वाले चयनित मेधावी छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया।
गांव बड़कली इंटर कॉलेज में आयोजित विज्ञान एवं अध्यात्म प्रदर्शनी एवं डॉक्टर शशि प्रतीक मलिक की स्मृति में निर्मित कक्ष के लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। मुख्य अतिथि कृषि वैज्ञानिक डा. अनिल सिरोही ने कहा विज्ञान प्रदर्शनी के आयोजन से ग्रामीण अंचल में छिपी प्रतिभाओं में निखार आएगा। मुख्य वक्ता गुरुकुल पब्लिक स्कूल कुटेसरा के प्रबंधक सत्य प्रकाश त्यागी ने कहा वेदानुकूल आचरण से बच्चों में राष्ट्र की संस्कृति और संस्कारों का बोध होता है। बेटियों के महत्व पर केंद्रित नाटक की प्रस्तुति ने भाव विभोर कर दिया।
विज्ञापन

डीएवी कॉलेज के प्रोफेसर डॉ. मुकेश त्यागी ने कहा विद्यार्थी जीवन में कामयाबी पाने के लिए अनुशासित रहें। असिस्टेंट प्रोफेसर डा. डीके त्यागी एवं अतिथियों ने विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों के सजाए मॉडलों का अवलोकन किया। बच्चों से मॉडलों से संबंधित सवाल किए और प्रोत्साहित किया। अध्यक्षता कर रहें सफदरजंग हॉस्पिटल दिल्ली के पूर्व नेत्र रोग विभागाध्यक्ष डा. केपीएस मलिक ने कहा बेटियां संकोच त्यागकर कॅरियर में उच्च मुकाम हासिल करें। उन्होंने कॉलेज में कोरोना काल में पत्नी डाक्टर शशि प्रतीक के निधन के बाद उनकी स्मृति में एक कक्ष का निर्माण कराया। संचालन ईशा त्यागी एवं प्रधानाचार्य अविनाश त्यागी ने किया। अध्यक्ष वेद प्रकाश मंगल, प्रबंधक डाक्टर अशोक शर्मा, डा. देव कुमार, राकेश त्यागी, ब्रजमोहन शर्मा, धर्मपाल त्यागी, मनोज त्यागी, सुशील त्यागी, रोहाना, मास्टर दयानंद बहेड़ी, पूर्व प्रधान विजय पाल चौधरी, पिंकी मलिक आदि मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


मॉडलों में मेधावी पुरस्कृत
छात्र-छात्राओं ने प्रदर्शनी में अध्यात्म और विज्ञान के 16 मॉडल सजाए। सेटेलाइट सिस्टम, नवीन किचन और स्मार्ट विलेज आदि प्रमुख रहें। कक्षा छह से आठ तक वर्ग विज्ञान के मॉडलों में सानिब, सुहेल और आर्यन प्रथम रहे। ज्वालामुखी के मॉडल में रितिका, चंचल और आरती दूसरे स्थान पर रहे। अध्यात्म में सलोनी, राखी पुंडीर और अरमान विजेता रहे। विज्ञान सीनियर वर्ग में मॉडल में अंश, अनमोल पुंडीर, देव, आदित्य त्यागी, आशु ठाकुर, आर्यन, वीशू, अरुण, आकाश, कल्पना त्यागी और अविका का ग्रुप अव्वल रहा। अनामिका, काजल और नेहा ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। सभी मेधावियों को सम्मानित किया।

बडकली इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं आघ्यात्म प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि

बडकली इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं आघ्यात्म प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि

बडकली इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं आघ्यात्म प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि

बडकली इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं आघ्यात्म प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि

बडकली इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं आघ्यात्म प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि

बडकली इंटर कॉलेज में विज्ञान एवं आघ्यात्म प्रदर्शनी का शुभारंभ करते अतिथि

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed