फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Quality market is not in love: Udaybhan

क्वालिटी बाजार की मोहताज नहीं: उदयभान

Tue, 07 Jul 2020 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 07 Jul 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
Quality market is not in love: Udaybhan
राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल के पिता की शोकसभा में श्रद्धांजलि देने पहुंचे गन्ना मंत्री सुरेश र - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम, खादी एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री चौधरी उदयभान सिंह ने कहा कि यदि हम क्वालिटी के उत्पाद बनाते हैं तो बाजार की कमी नहीं है। देश पुरानी परंपराओं पर लौटकर ही सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग में विश्व गुरु बन सकता है। भारत के पास हुनर है और विश्व हुनर को ढूंढ रहा है। भारत आत्मनिर्भर बनेगा।
विज्ञापन

राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार कपिलदेव अग्रवाल के पिता के निधन पर शोक जताने आए राज्यमंत्री उदयभान सिंह ने जिला उद्योग केंद्र में पत्रकारों से वार्ता की। उन्होंने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार आत्मनिर्भर भारत, प्रदेश, गांव और परिवार बनाने के लिए काम कर रही है। इसके लिए प्रशिक्षण एवं पूंजी उपलब्ध कराने की योजनाएं चलाई जा रही हैं। बीते तीन वर्षों में एमएसएमई में युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में काम हुआ है। पहले घरों में परंपरा के रूप में जिन कार्यों को किया जाता था उन्हें फिर से जिंदा किया जा रहा है। बैंकों से ऋण स्वीकृत नहीं होने के सवाल पर उन्होंने कहा कि वह सैद्घांतिक रूप से इसे स्वीकार करते हैं, लेकिन बैंक रिफंड चाहता है। इसलिए वह मीडियम इंडस्ट्री को तरजीह देता है। पहले ऋण लेने के बाद जमा नहीं करने की जो मानसिकता थी अब उसे बदला जा रहा है। यदि कोई व्यक्ति उद्योग के लिए ऋण ले रहा है तो अब उसे उद्योग लगाना ही होगा। सरकार ने लोगों की मानसिकता बदलने के लिए काम किया है। बाजार की उपलब्धता पर राज्यमंत्री ने कहा कि यदि कोई उद्यमी क्वालिटी का उत्पाद बनाता है तो वह बाजार का मोहताज नहीं है। खरीदार खुद चलकर उसके पास आते हैं। माटी कला बोर्ड के गठन के बाद कुम्हारों ने बहुत अच्छा काम किया है। अन्य कई परंपरागत उद्योगों में भी काफी बदलाव आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed