{"_id":"67b9ffcf7740f70971071408","slug":"quality-check-of-panipat-khatima-highway-started-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-140245-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे की गुणवत्ता की जांच शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पानीपत-खटीमा हाईवे की गुणवत्ता की जांच शुरू
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। पानीपत-खटीमा हाईवे के दूसरे चरण की गुणवत्ता की रैंडम जांच कराई गई। पीनना में जांच की गई है।
दूसरे चरण का निर्माण शामली से शहर के जानसठ बाईपास तक किया गया है। अधिकतर कार्य पूरा हो चुका है। पीनना के पास निर्माण अधूरा है। गांव से वहलना बाईपास तक भी अभी निर्माण कार्य पूरा नहीं हो सका है। उधर, शनिवार को एनएचएआई की टीम ने पीनना पहुंचकर गुणवत्ता की जांच की। परियोजना निदेशक नरेंद्र सिंह ने बताया कि रैंडम जांच कराई गई है। गुणवत्ता जांच के लिए यह प्रक्रिया जारी रहती है।
फ्लाईओवर के कारण लटका काम : पीनना से रामपुर तिराहे तक बाईपास का निर्माण पूरा हो चुका है, लेकिन पीनना में फ्लाईओवर का निर्माण क्षेत्र के ग्रामीणों के विरोध के कारण नहीं हो पा रहा है। निर्माण अधूरा होने के कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उधर, फ्लाईओवर अधूरा होने के कारण यहां हादसों का खतरा भी बढ़ रहा है। हरियाणा से हरिद्वार की ओर जाने वाले वाहन कईं बार दुर्घटनाग्रस्त हो चुके हैं।