फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Quack cuts woman's intestines during abortion

Muzaffarnagar News: खतौली - झोलाछाप ने गर्भपात के समय काट दी महिला की आंत

Fri, 23 Feb 2024 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Updated Fri, 23 Feb 2024 11:51 PM IST
विज्ञापन
Quack cuts woman's intestines during abortion
- महिला के पति ने थाने में तहरीर देकर की कार्रवाई की मांग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। नगर में झोलाछाप दो महिला चिकित्सकों ने गर्भपात के समय गर्भवती महिला की आंत काट दी। हालत बिगड़ने पर महिला को नगर के बाहर एक नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया है। इस संबंध में पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
मोहल्ला इस्लामनगर निवासी मोमीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसकी पत्नी पांच माह की गर्भवती थी। पत्नी को परेशानी होने पर उसने अल्ट्रासाउंड कराया तो पता चला कि पेट में ही बच्चे की मृत्यु हो चुकी है। जिस पर उनका एक परिचित उसे लेकर झोलाछाप दो महिला चिकित्सकों के पास गया। महिलाओं ने 17 फरवरी को गर्भवती महिला का गर्भपात किया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसे नगर के बाहर एक नर्सिंगहोम में भर्ती कराया गया। नर्सिंगहोम के चिकित्सकों ने महिला की जांच कर बताया कि गर्भपात के दौरान गर्भवती महिला की आंत कट गई है। जिससे उसकी हालत खराब हुई है।
विज्ञापन

मोमीन ने बताया कि उसकी पत्नी की हालत नाजुक बनी हुई है। इस संबंध में एक प्रार्थना पत्र जिला चिकित्साधिकारी को भी दिया गया है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। पुलिस एक व्यक्ति को पूछताछ के लिए थाने लेकर पहुंची। सीएमओ डाॅ. महावीर सिंह फौजदार ने बताया कि प्रार्थना पत्र मिलने के बाद महिला का गर्भपात करने वाली दोनों चिकित्सक महिलाओं की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed