{"_id":"6560e7916b5386ffdc0b3d96","slug":"pushing-and-fighting-with-the-loving-couple-in-the-court-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-11943-2023-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कचहरी में प्रेमी युगल से धक्का-मुक्की व मारपीट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - कचहरी में प्रेमी युगल से धक्का-मुक्की व मारपीट
Fri, 24 Nov 2023 11:42 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Fri, 24 Nov 2023 11:42 PM IST
विज्ञापन
- सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार दोपहर कचहरी पहुंचे प्रेमी युगल को युवती के परिजनों ने घेर लिया। आरोप है कि उनके साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की गई। दोनों को अधिवक्ताओं ने बचाया। सूचना पर पहुंची सिविल लाइन थाना पुलिस दोनों को अपने साथ ले गई। बाद में दोनों एक साथ घर चले गए।
रतनुपरी थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी युवक का पड़ाेसी युवती के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। दोनों कई दिन पहले घर छोेड़ कर आ गए थे। शुक्रवार को दोनों कचहरी में कोर्ट मैरिज करने आए थे। इसकी भनक पहले से ही युवती के परिजनों को लग गई तो परिजन पहले ही कचहरी परिसर में पहुंच गए थे। बताया गया कि जब प्रेमी युगल कचहरी परिसर में पहुंचा तो युवती के परिजनों ने दोनों को पकड़ लिया। दोनों के साथ धक्का-मुक्की कर मारपीट की गई। दोनों को अधिवक्ताओं ने बचाया।
इस दौरान कचहरी परिसर में हंगामा खड़ा हो गया। सूचना पुलिस को दी गई तो मौके पर पहुंची पुलिस प्रेमी युगल को सिविल लाइन थाने ले गई। युवती ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है। उसने परिजनों पर मारपीट करने का आरोप लगाया। पुलिस को तहरीर दी है। तहरीर में युवती ने अपनी व अपने प्रेमी की जान को परिजनों से खतरा जताया है।
विज्ञापन
उधर, थाना सिविल लाइन पुलिस का कहना है कि युवती व युवक बालिग थे। दोनों ने शादी कर ली थी। किसी थाने में उनके खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। युवती ने पति के साथ जाने की बात की थी। इसके बाद दोनों साथ चले गए। इससे पहले युवती व परिजनों की बात भी कराई थी।