फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purpose of PSP to uproot BJP from country and state: Aditya Yadav

भाजपा को देश-प्रदेश से उखाड़ फेंकना प्रसपा का उद्देश्य : आदित्य यादव

Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 11:33 PM IST
विज्ञापन
Purpose of PSP to uproot BJP from country and state: Aditya Yadav
देवबंद। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की सामाजिक परिवर्तन यात्रा का शुक्रवार को देवबंद में कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत किया गया। यात्रा में शामिल नेताओं ने प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल करार दिया।
विज्ञापन

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव के नेतृत्व में सामाजिक परिवर्तन यात्रा का देवबंद में घलौली चेकपोस्ट पर भव्य स्वागत हुआ। हालांकि बहुत से कार्यकर्ता शिवपाल सिंह यादव से मिलने पहुंचे थे, लेकिन यात्रा में उनके शामिल न होने पर कार्यकर्ताओं को निराशा हाथ लगी। राष्ट्रीय महासचिव आदित्य यादव ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन यात्रा को 12 अक्तूबर को राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवपाल यादव ने मथुरा से उत्तर प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का उद्देश्य लेकर आरंभ कराई थी। उन्होंने कहा कि वर्तमान में उत्तर प्रदेश की स्थिति अच्छी नहीं है। देश को निजीकरण की तरफ धकेला जा रहा है। इन सब समस्याओं के खिलाफ सत्ता परिवर्तन यात्रा आरंभ करके सभी विपक्षी दलों को एकजुट कर भाजपा का प्रदेश से सफाया करना है। आदित्य यादव ने कहा कि भाजपा को प्रदेश से ही नहीं देश से ही उखाड़ने के संकल्प के साथ यात्रा अपना उद्देश्य पूरा करेगी। इस मौके पर प्रसपा के जिलाध्यक्ष तारीक चौधरी, खुर्शीद आलम, आमिर, तसलीम खान, वसीम कुरैशी और मुन्नू अंसारी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed