फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purkaji Nagar Panchayat

रात के अंधेरे में दिलाई गई चेयरमैन को शपथ, समारोह स्थल को लेकर दिनभर रस्साकसी 

Tue, 12 Dec 2017 11:55 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Tue, 12 Dec 2017 11:55 PM IST
विज्ञापन
Purkaji Nagar Panchayat
पुरकाजी में शपथ लेते चेयरमैन और सभासद। - फोटो : अमर उजाला
पुरकाजी नगर पंचायत चेयरमैन के शपथ ग्रहण समारोह स्थल को लेकर दिनभर रस्साकसी चलती रही। नवनिर्वाचित चेयरमैन सूली वाले बाग में शपथ लेने पर अड़े रहे, जबकि प्रशासन ने वहां जाने से इंकार कर दिया। एसडीएम निर्धारित समय पर नगर पंचायत सभागार पहुंचे और वहां मौजूद आठ विपक्षी सभासदों को शपथ दिला दी। रात में वार्ता के बाद एडीएम प्रशासन पुरकाजी पहुंचे और सूली वाले बाग के सामने एक मकान के बाहर चेयरमैन को शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन


पुरकाजी नगर पंचायत अध्यक्ष पद का चुनाव लड़ते समय भाकियू के सलाहकार जहीर फरूकी ने अपने घोषणा पत्र में चुनाव जीतने पर नगर पंचायत अध्यक्ष पद की शपथ सूली वाले बाग में लेने की घोषणा की थी। उनके समर्थक कई दिनों से बाग में साफ-सफाई का कार्य कर रहे थे। सोमवार रात ईओ की ओर से नवनिर्वाचित चेयरमैन जहीर फारुकी को एक पत्र देकर सूली वाले बाग में शपथ नहीं होने की जानकारी दी गई। इस पर चेयरमैन समर्थकों में रोष व्याप्त हो गया।
विज्ञापन


उनके समर्थक मंगलवार को पुरकाजी बस स्टैंड पर जमा हो गए, जहां से वह समर्थकों के साथ जुलूस के रूप में सूली वाले बाग पर पहुंचे। भाकियू के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, गढ़वाल मंडल के अध्यक्ष संजय चौधरी, धर्मेंद्र मलिक, नवीन राठी आदि भाकियू नेता भी पहुंच गए और सूली वाले बाग के अलावा कहीं पर भी शपथ लेने से इंकार कर दिया। भाकियू कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए। नगर पंचायत कार्यालय में मौजूद एसडीएम सदर कन्हई सिंह ने सूली वाले बाग में शपथ कराने से इंकार कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एसडीएम ने इस दौरान नगर पंचायत सभागार में मौजूद आठ विपक्षी सभासदों को शपथ ग्रहण कराई। देर शाम तहसीलदार सदर सहित कुछ अन्य अधिकारियों ने भाकियू नेताओं को समझाकर कोई बीच का रास्ता निकालने का प्रयास किया। एडीएम प्रशासन हरीश चंद्र पुरकाजी पहुंचे और भाकियू नेताओं से वार्ता की।


भाकियू नेता सूली वाले बाग के सामने एक मकान के बाहर शपथ ग्रहण के लिए राजी हो गए। रात में प्रशासन ने चेयरमैन और उनके सात सभासदों को शपथ ग्रहण करा दी। इस दौरान एसडीएम सदर समारोह में नहीं पहुंचे, वह नगर पंचायत कार्यालय में ही बैठे रहे। कार्यक्रम में एसपी सिटी ओमबीर सिंह, सीओ सदर योगेंद्र सिंह, ईओ नगर पंचायत मनोज यादव के अलावा भाकियू जिलाध्यक्ष राजू अहलावत, संजय चौधरी, नवीन राठी सहित समर्थकों की भीड़ मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed