फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purkaji chairman staged a protest at the power house

पुरकाजी चेयरमैन ने दिया बिजलीघर पर धरना

Tue, 27 Jul 2021 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 11:51 PM IST
विज्ञापन
Purkaji chairman staged a protest at the power house
पुरकाजी बिजलीघर पर धरना देते चेयरमैन जहीर फारूकी व उनके समर्थक। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पुरकाजी चेयरमैन ने दिया बिजलीघर पर धरना
विज्ञापन

पुरकाजी। नगर पंचायत चेयरमैन एवं भाकियू नेता जहीर फारूकी ने दर्जनों लोगों के साथ बिजलीघर पर धरना दिया। उन्होंने जेई पर उपभोक्ताओं को परेशान करने का आरोप लगाया। एसडीओ द्वारा मामले की जांच करने का आश्वासन देने पर धरना समाप्त हुआ।
जेई पुरकाजी द्वारा 29 मीटर की दूरी पर मांगे गए नए विद्युत कनेक्शन को 100 मीटर से अधिक दूरी बताकर निरस्त करने की शिकायत को लेकर पुरकाजी चेयरमैन जहीर फारूकी मंगलवार दोपहर करीब 11 बजे अपने दर्जनों समर्थकों के साथ बिजलीघर पर पहुंचे और नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। जिसकी जानकारी मिलने पर एसडीओ अजय कुमार मौके पर पहुंचे और चेयरमैन से वार्ता की। चेयरमैन ने आरोप लगाया कि सरकार जनता को अधिक से अधिक बिजली कनेक्शन देने के लिए प्रयासरत है। मगर जेई कनेक्शन न देने के बहाने ढूंढकर कनेक्शन निरस्त कर रहे हैं।
विज्ञापन

चेयरमैन ने बताया कि धर्मसिंह और तहसीन नाम के गरीब व्यक्तियों ने 350 रुपये खर्च करके नए बिजली कनेक्शन के लिए आवेदन किया है। उनके घर से पोल की दूरी 30 मीटर भी नहीं है और जेई ने 100 मीटर से अधिक दूरी लिखकर आवेदन निरस्त कर दिया है। जबकि तहसीन के घर से आगे और लोगों को कनेक्शन दे दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि जब मौके पर जाकर पोल तक कि दूरी जेई से बड़े अधिकारी द्वारा नहीं नापी जाएगी। तब तक धरना समाप्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीओ अजय यादव द्वारा बिजलीघर पर मौजूद मीरापुर एसडीओ सर्वेश कुमार को मौके पर भेजकर पैमाइश करायी। जिसमें मात्र दूरी 29 मीटर पाई गई। जिस पर एसडीओ ने जेई द्वारा निरस्त किये गए विद्युत कनेक्शनों को दोबारा जांच कराकर नए कनेक्शन देने और जेई के खिलाफ कार्रवाई करने का आश्वासन दिया। उसके बाद करीब डेढ़ बजे धरना समाप्त हुआ। एसडीओ का कहना है कि मामले की जांच में जो भी कर्मचारी दोषी पाया जाएगा उसके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। धरने के दौरान मोहम्मद सुलेमान, रियासत खलीफा, हाफिज मोहसिन, सरताज फरीदी, सद्दु गाड़ा, कामिल प्रधान आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed