फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Pure water will be available in Charthaval, Budhana and Purkaji

Muzaffarnagar News: चरथावल, बुढ़ाना और पुरकाजी में मिलेगा शुद्ध पानी

Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Aug 2025 01:37 AM IST
विज्ञापन
Pure water will be available in Charthaval, Budhana and Purkaji
मुजफ्फरनगर। पेयजल की आवश्यकता पूर्ति के लिए जनपद की तीन नगर पंचायतों चरथावल, पुरकाजी और बुढ़ाना में पेयजल पुनर्गठन योजना संचालित है। शहर में घरों से निकलने वाले अशोधित जल को साफ कर पुन: उपयोग में लाए जाने के लिए भी कार्ययोजना पर काम जारी है। परियोजनाओं को पूर्ण करने के लिए 83 करोड़ का बजट तैयार किया गया है।
विज्ञापन

अमृत 2.0 के तहत जनपद के लोगों को शुद्ध पेयजल आपूर्ति की व्यवस्था की जा रही है। नगर पंचायत चरथावल, पुरकाजी और बुढ़ाना में पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत काम जारी है जबकि शहर के जनकपुरी में पेयजल आपूर्ति और किदवई नगर में गंदे पानी को साफ कर उसका प्रयोग खेती में करने के लिए प्लांट की स्थापना की जा रही है।
विज्ञापन

पेयजल पुनर्गठन योजना के तहत चरथावल में करीब दो वर्ष पूर्व 11.36 करोड़ की पेयजल योजना शुरू की गई, जिसमें तीन नलकूप, तीन पंप हाउस और एक स्काडा बिल्डिंग की स्थापना की जा रही है। पुरकाजी में लोगों को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए 25.50 करोड़ रुपये की परियोजना चल रही है। उच्च जलाशय, पांच नलकूप और पांच पंप हाउस स्थापित हो रहे हैं जबकि 43.49 किमी. की पाइप लाइन बिछाई जा रही है। योजना का लगभग 80 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है। बुढ़ाना में 37 करोड़ से अधिक खर्च कर पेयजल आपूर्ति संबंधी परियोजना पर कार्य चल रहा है। जहां दो उच्च जलाशय, पांच नलकूप और चार पंप हाउस स्थापित होने हैं। करीब 78 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खेती में प्रयोग लायक बनेगा गंदा पानी: अबुजैद


अधिशासी अभियंता जल निगम नगरीय अबुजैद का कहना है कि किदवई नगर में 32.5 एमएलडी क्षमता का एसटीपी स्थापित किया जा रहा है। जिस पर 66 लाख से अधिक की लागत आएगी। प्लांट में अशोधित जल शोधित कर पुन: उपयोग लायक बनाया जाएगा। बताया कि यह पानी खेती में काम आ सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed