फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Purchased land worth 18 crores to build a new roadways base, MDA objected

Muzaffarnagar News: नया रोडवेज अड्डा बनाने को 18 करोड़ की खरीदी जमीन, एमडीए ने लगाई आपत्ति

Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 14 Jan 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Purchased land worth 18 crores to build a new roadways base, MDA objected
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। उप्र सड़क राज्य परिवहन विभाग अधिकारियों द्वारा नगर में नया बस अड्डा बनाने की कवायद जोर शोर से शुरू की गई है। विभाग ने भोपा रोड पर बस अड्डा बनाने के लिए 18 करोड़ रुपये में 17 बीघा जमीन खरीदी है, लेकिन यह जमीन कृषि से संबंधित होने के कारण जमीन को कामर्शियल में परिवर्तित कराने के लिए विभाग के मुख्यालय अधिकारियों ने फाइल शासन को भेजी है।
परिवहन विभाग का बस अडडा, वर्कशॉप व डिपो एक साथ नगर के बीच में हैं। इस बस अड्डे से रोजाना 186 बसों का संचालन होता है। जो रोजाना सुबह पांच बजे से शुरू हो जाता है। इन 186 बसों के संचालन के कारण रोडवेज बस अडडे, रेलवे रोड, महावीर चौक पर बसों के खड़े होने के कारण जाम के हालात भी बने रहते है। जाम से मुक्ति दिलाने के चलते ही रोडवेज बस अड्डा शहर से बाहर ले जाने का निर्णय लिया गया था।
विज्ञापन

विभागीय अधिकारियों ने नया रोडवेज अड्डा बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा था। प्रस्ताव मंजूर करने के बाद परिवहन विभाग ने 18 करोड़ रुपये में 17 बीघा जमीन भोपा रोड पर ट्रांसपोर्ट नगर के पास खरीदी है। लेकिन यह भूमि कृषि से संबंधित होने के कारण मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने अपनी आपत्ति लगाई है। कहा गया कि इस भूमि को कामर्शियल में कराने के बाद ही बस अड्डे के प्रयोग में लिया जा सकता है। इस आपत्ति को विभागीय अधिकारियों ने विभाग के मुख्यालय को बताते हुए पूरी फाइल को भेजा है। वहां से आगे की प्रक्रिया के लिए फाइल को शासन को भेजी गई है। नए बस अड्डे से उत्तराखंड, हरियाणा, राजस्थान, पंजाब, मध्य प्रदेश आदि दूरस्थ प्रदेशों व स्थानों के लिए बस मिलेंगी। आसपास जिलों के लिए वर्तमान बस अड्डे से बस मिलेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन्होंने कहा-
शहर के ट्रांसपोर्ट के पास भोपा रोड पर नया बस अड्डा प्रस्तावित हैं। 18 करोड़ रुपये की 17 बीघा जमीन खरीदी भी गई है। यह कृषि से संबंधित बताते हुए मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण ने आपत्ति लगाई है। जिस कारण फाइल को मुख्यालय ने शासन को भेजा है। वहां से स्वीकृति मिलते ही आगे की कार्रवाई शुरू हो जाएगी-राज कुमार तोमर, वरिष्ठ कार्यालय प्रभारी, परिवहन विभाग डिपो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed