{"_id":"5b1ec9e04f1c1b644d8b6106","slug":"purabalian-s-divya-sanakkaran","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुरबालियान की दिव्या अब एशियन गेम्स में ताल ठोकेगी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुरबालियान की दिव्या अब एशियन गेम्स में ताल ठोकेगी
ब्यूरो, अमर उजाला/मुजफ्फरनगर
Updated Tue, 12 Jun 2018 12:43 AM IST
विज्ञापन
दिव्या सैन काकरान।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स के लिए क्षेत्र की महिला पहलवान दिव्या सैन काकरान ने कई नामचीन पहलवानों को हराकर क्वालीफाई कर लिया है। क्षेत्रीय लोगों में दिव्या के जकार्ता एशियन गेम्स के लिए क्वालीफाई करने पर खुशी की लहर है।
18 अगस्त से दो सितंबर तक जकार्ता में होने वाले एशियन गेम्स के लिए 10 जून रविवार को स्पोर्ट्र्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया लखनऊ के सेंटर में देश की महिला पहलवानों का ट्रायल हुआ। इस चयन ट्रायल में मंसूरपुर क्षेत्र के गांव पुरबालियान निवासी अंतरराष्ट्रीय महिला पहलवान दिव्या सैन काकरान ने सेमीफाइनल में रेलवे की पहलवान रितु मलिक को हराया।
फाइनल मुकाबले में दिव्या ने मौजूदा एशियाई चैंपियन पंजाब की पहलवान नवजोत कौर को हराकर जकार्ता के लिए अपना स्थान पक्का किया। जकार्ता एशियन गेम्स के लिए भारत की कुल छह महिला पहलवानों ने क्वालीफाई किया है। पांच पहलवान हरियाणा की हैं।
विज्ञापन
दिव्या काकरान प्रदेश की अकेली महिला पहलवान है, जिसने जकार्ता गेम्स के लिए क्वालीफाई किया है। महिला पहलवान दिव्या ने इसी वर्ष हिंद केसरी मेडल तथा कॉमनवेल्थ गेम में कांस्य पदक जीता है। इससे पूर्व भी दिव्या राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कई दर्जन मेडल जीत चुकी हैं। दिव्या के पिता सूरज वीर पहलवान ने बताया कि दिव्या एशियन गेम को ध्यान में रखकर पूरी लगन और मेहनत से अखाड़े में पसीना बहा रही है।