{"_id":"6105955b8ebc3e36084d7a61","slug":"punjabi-society-congratulates-kushpuri-nirwal-muzaffarnagar-news-mrt549900469","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंजाबी समाज ने कुशपुरी, निर्वाल का किया अभिनंदन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंजाबी समाज ने कुशपुरी, निर्वाल का किया अभिनंदन
विज्ञापन
पंजाबी समाज के कार्यक्रम में मौजूद मंत्री व अन्य।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंजाबी समाज ने कुशपुरी, निर्वाल का किया अभिनंदन
मुजफ्फरनगर। पंजाबी समाज के अध्यक्ष कुशपुरी और जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल का पंजाबी समाज की ओर से स्वागत किया गया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान और प्रदेश के राज्य मंत्री कपिलदेव अग्रवाल भी कार्यक्रम में शामिल रहे।
एक बरातघर में आयोजित कार्यक्रम में कुश पुरी को भाजपा लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक मनोनीत करने पर पंजाबी समाज ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया। इसी क्रम में पंजाबी समाज द्वारा नवनियुक्त जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निर्वाल का भी अभिनंदन किया। केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने कुश पुरी को लघु उद्योग प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाए जाने पर बधाई देते हुए कहा कि एक उद्यमी होने के नाते वह इस पद की गरिमा बढ़ाएंगे। सरकार को उद्योग में आने वाली समस्याओं से अवगत कराएंगे। भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला ने कहा कि कुश पुरी राजनीति में आगे बढे़ंगे। राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि वह बहुत ही जुझारू व्यक्ति हैं।
जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. वीरपाल निरवाल ने भी पंजाबी समाज का आभार व्यक्त किया। पंजाबी समाज के चेयरमैन उत्तम चंद शर्मा ने कहा कि सभी अलग-अलग जातियों में न बंटें, हम सबसे पहले हिंदू हैं। अतिथि सत्कार प्रवीण खेड़ा, सुखदर्शन सिंह बेदी, सरदार अमरजीत सिंह सिडाना, सागर वत्स द्वारा किया गया। संचालन विकास आहूजा एवं विनोद डाबर ने किया। यश कपूर, विवेक चुग, मनोज बाटला, राजेंद्र कुमार, जुगल खत्री, अमित पटपटिया, चुन्नीलाल सुनेजा, अशोक डोडा, भगवान अरोड़ा, मन्नत राम, गुरचरण बराड़, लाल बहादुर, अशोक छाबड़ा, प्रेमी छाबड़ा, केशव धाम, राकेश ढींगरा, यतीश वत्स आदि उपस्थित रहे।