फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   Punit and Gaurav of Muzaffarnagar received Laxman Avad

लक्ष्मण अवार्डी बने खिलाड़ी पुनीत व गौरव

Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Punit and Gaurav of Muzaffarnagar received Laxman Avad
लखनऊ में पहलवान गौरव बालियान को लक्ष्मण अवार्ड से सम्मानित करते सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर के पुनीत और गौरव को मिला लक्ष्मण एवाड
विज्ञापन

शाहपुर (मुजफ्फरनगर)। गांव काकड़ा निवासी रोइंग (नौकायन) खिलाड़ी पुनीत कुमार और गांव सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान को अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर लक्ष्मण अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दोनों खिलाड़ियों को सम्मानित किया।
क्षेत्र के गांव काकड़ा निवासी रोइंग खिलाड़ी पुनीत कुमार सेना में हवलदार हैं, जिन्होंने नौकायन में राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश के लिए पदक जीते हैं। पुनीत को प्रदेश सरकार द्वारा लक्ष्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया था, जिससे उसके परिवार के साथ ही क्षेत्र में भी खुशी का माहौल है। पुनीत के पिता जितेंद्र कुमार व मां सुमन देवी ने बेटे को लक्ष्मण अवॉर्ड मिलने पर खुशी जताई। कहा कि कड़े संघर्ष के बाद उनके बेटे ने हर प्रतियोगिता में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है। आज उसे मुख्यमंत्री द्वारा लक्ष्मण पुरस्कार से सम्मानित करने पर गर्व की अनुभूति हो रही है। वहीं, यश स्पोर्ट्स एकेडमी के संचालक नवीन चौधरी व कबड्डी कोच मास्टर संजीव बालियान ने बताया कि गांव सोरम निवासी पहलवान गौरव बालियान को भी लक्ष्मण पुरस्कार के लिए चयनित किया गया है। गौरव की मां बबीता देवी, बड़े भाई अंकित और गौतम बालियान ने कहा कि सरकार ने क्षेत्र को पुरस्कार गौरवान्वित किया है। बचपन में उसे कुश्ती के दांवपेंच सिखाने वाले चाचा पहलवान कृष्णवीर सिंह ने गौरव को लक्ष्मण पुरस्कार मिलने पर खुशी जताई है। परिजनों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों के होनहार खिलाड़ियों को सम्मानित करने से खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ेगा, जिससे अन्य खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। दोनों खिलाड़ियों को रविवार को लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सम्मानित किया।
विज्ञापन

ज्योति का लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए चयन
शाहपुर। क्षेत्र के गांव गोयला निवासी पैरा तीरंदाज खिलाड़ी ज्योति बालियान का भी चयन रानी लक्ष्मीबाई पुरस्कार के लिए किया गया है। ज्योति के कोच कुलदीप वेदवान ने बताया कि वर्तमान में यह खिलाड़ी हरियाणा के सोनीपत में आयोजित इंडिया कैंप में प्रशिक्षण ले रहीं हैं। इसके चलते वे पुरस्कार प्राप्त करने के लिए लखनऊ नहीं जा सकीं। कोच कुलदीप ने बताया कि ज्योति 21 से 28 फरवरी तक दुबई में होने वाली वर्ल्ड रैंकिंग प्रतियोगिता के लिए 25 व 26 जनवरी के ट्रायल में शामिल होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed